Share This Article रायपुर, 11 अगस्त 2026/ ETrendingIndia / वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार के “Districts as Export Hubs – DEH” अभियान के अंतर्गत रायपुर जिले को निर्यात केंद्र के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से 13 अगस्त 2026, बुधवार को प्रातः 10:30 बजे “Export Awareness Camp एवं E-Commerce Export Summit” का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम कलेक्टर डॉ गौरव सिंह की अध्यक्षता में ताराचंद विमला देवी फाउंडेशन, ‘विमतारा’, मधु पिल्ले चौक के पास, शांति नगर (इंद्रावती कॉलोनी), रायपुर में आयोजित होगा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जिले के स्थानीय उत्पादों, हस्तशिल्प, कृषि उपज एवं MSME उत्पादों को वैश्विक एवं अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ना है। इसके साथ ही उद्यमियों को निर्यात की संभावनाओं, प्रक्रियाओं एवं सरकारी योजनाओं से अवगत कराया जाएगा। इस जागरूकता शिविर एवं शिखर सम्मेलन में विदेश व्यापार महानिदेशालय DGFT, क्षेत्रीय प्राधिकरण नागपुर, APEDA, ECGC, MSME, DHL, Walmart सहित वाणिज्य एवं उद्योग विभाग की विभिन्न संबंधित संस्थाओं के प्रतिनिधि एवं विशेषज्ञ शामिल होंगे। प्रतिभागियों को निर्यात से संबंधित प्रक्रियाओं, वित्तीय सहायता, लॉजिस्टिक्स, बाजार संपर्क तथा ई-कॉमर्स निर्यात के संबंध में विस्तृत जानकारी एवं व्यावहारिक मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। जिला प्रशासन का उद्देश्य रायपुर जिले को एक आत्मनिर्भर औद्योगिक एवं निर्यात केंद्र के रूप में विकसित करना है। इस कार्यक्रम के माध्यम से जिले के छोटे-बड़े व्यापारी, उद्यमी एवं उत्पादक सीधे निर्यात विशेषज्ञों से संवाद कर सकेंगे और अपने उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने की संभावनाओं को समझ सकेंगे। जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, रायपुर द्वारा जिले के निर्यातकों, उद्योगपतियों, उद्योग संघों, MSME उद्यमियों, FPO, हस्तशिल्पियों, स्टार्टअप्स एवं SHGs से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की गई है। Favorite Share This Article Post navigation Honey Export : त्रिपुरा के शहद की दुबई में दस्तक… पहली बार 1 टन का निर्यात Data Leak : हैकर ग्रुप के दावों पर एचसीएलटेक का जवाब…! कहा- सिस्टम में सेंधमारी के कोई सबूत नहीं, ग्राहक सेवाएं सुरक्षित