रायपुर 24 मई 2026/ ETrendingIndia / Submit the application form for guest lecturer of training officers of industrial training institutions of Raipur district on May 28 / रायपुर गेस्ट लेक्चरर आवेदन , नोडल संस्था, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, सड्डू रायपुर छत्तीसगढ़ के अंतर्गत रायपुर जिले की औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं के प्रशिक्षण कार्य पूर्ण कराये जाने हेतु प्रशिक्षण अधिकारियों के स्वीकृत पद के रिक्त पदों के विरूद्ध प्रशिक्षण सत्र 2025 – 26 हेतु मेहमान प्रवक्ता (गेस्ट लेक्चरर) के लिए आवेदन पत्र हार्ड कापी में दिनांक:- 28.05.2026 को समय- सुबह 10.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था रायपुर, विधानसभा रोड, एम.जी. एम. आई हास्पीटल के सामने, सड्डू रायपुर छत्तीसगढ़, पिन कोड – 492014 में अभ्यर्थी स्वयं उपस्थित होकर जमा करें।
विज्ञापन विवरण जिला रायपुर की वेबसाईट www. raipur.gov.in एवं संस्था के सूचना पटल पर देखा जा सकता है।
