Share This Article रायपुर, 03 सितंबर / ETrendingIndia / रायपुर नगर पालिक निगम जोन 10 द्वारा शिकायत मिलने पर पचपेड़ीनाका क्षेत्र में स्थित मीठा महल और न्यू सुरुचि राजस्थानी थाली दुकान में स्वच्छता व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान मिठाई में मिलावटी रंग के मिश्रण, मिठाई पर मक्खियों के भिनभिनाने से सम्बंधित जनशिकायत स्थल पर सही मिली. जोन कमिश्नर के निर्देश पर जोन स्वास्थ्य अधिकारी ने मीठा महल पचपेड़ीनाका के संचालक को भविष्य के लिए कड़ी कार्रवाई की चेतावनी देते हुए 20000 रूपये का ई जुर्माना लगाया. न्यू सुरुचि राजस्थानी थाली दुकान में गन्दगी मिलने पर संचालक को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी देते हुए 2000 रूपये का ई जुर्माना किया गया . Share This Article Post navigation रायपुर-भाटापारा सेक्शन : आकस्मिक मजिस्ट्रेट टिकट चेकिंग…सौ से अधिक बेटिकिट यात्री सपडाए…, 1.42 लाख रुपए का फाइन