Share This Article

रायपुर 23 नवंबर 2025/ ETrendingIndia / Raipur Oxygen Zone offers a unique blend of health, service, and cleanliness: 70 units of blood collected at a blood donation camp, and 200 people received free health checkups/ रायपुर ऑक्सीजोन ब्लड डोनेशन कैंप , राजधानी रायपुर का लोकप्रिय ऑक्सीजोन गार्डन परिसर स्वास्थ्य, सेवा और सामाजिक जागरूकता की गतिविधियों से सराबोर होता जा रहा है. बच्चों के लिए झूले और एक्सरसाइज जैसे मनोरंजन और व्यायाम , योग सुविधाओं के साथ-साथ आज यहां एक बड़ा ब्लड डोनेशन केम्प का आयोजन किया गया ।

रविवार को रायपुर वेलफेयर फाउंडेशन सोसाइटी, अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन, रोटरी क्लब रायपुर ग्रेटर और हेल्पिंग हैंड्स क्लब के संयुक्त तत्वावधान में हनुमान मंदिर परिसर में विशाल रक्तदान शिविर, फ्री बीपी–शुगर जांच, तथा फ्री हेल्थ चेकअप कैंप आयोजित किया गया।

शिविर में लगभग 70 यूनिट रक्त संग्रह किया गया, जबकि करीब 200 लोगों ने बीपी, शुगर सहित अन्य स्वास्थ्य जांच का लाभ लिया।

रायपुर ऑक्सीजोन ब्लड डोनेशन कैंप , हरियाली और शुद्ध वातावरण के लिए मशहूर ऑक्सीजोन में पहले से ही वॉकिंग ट्रैक, ओपन जिम, बच्चों के झूले, संगीत, योग सत्र जैसी सुविधाएँ लोगों को आकर्षित करती हैं। मंदिर परिसर में हर एक मंगलवार और शनिवार की सुबह होने वाला हनुमान चालीसा का सामूहिक गायन भी यहां की विशेष पहचान है।

स्वास्थ्य गतिविधियों के साथ आज ऑक्सीजन गार्डन में स्वच्छता अभियान भी चलाया गया, जिसमें स्वयंसेवकों ने पूरे गार्डन की सफाई कर लोगों को स्वच्छ वातावरण देने का योगदान दिया।

लगातार बढ़ती सुविधाओं, समाजसेवी संगठनों की भागीदारी और जनहित गतिविधियों के कारण ऑक्सीजोन अब रायपुर का ऐसा स्थल बन गया है जहाँ मनोरंजन, स्वास्थ्य, आध्यात्मिकता और सामाजिक सेवा एक साथ साकार हो रहे हैं।