Raipur Railway DivisionRaipur Railway Division
Share This Article

  रायपुर , 02अक्टूबर 2026 / ETrendingIndia /  दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, रायपुर रेल मंडल द्वारा 01 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2026 तक स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। 

15 दिनों तक विभिन्न थीम पर स्वच्छता गतिविधियाँ आयोजित की जायेगी .एक दिन एक घंटा एक साथ, स्वच्छ भारत दिवस, गहन स्वच्छता अभियान, रेलवे ट्रैक पर स्वच्छता अभियान, अनावश्यक पोस्ट बैनर को हटाना सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, इत्यादि गतिविधियां की जाएगी।

            मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में मंडल रेल प्रबंधक श्री दयानंद द्वारा समस्त अधिकारियों के साथ श्रमदान कर स्वच्छता कार्यक्रम चलाया गया।

रायपुर भिलाई, भिलाई पावर हाउस स्टेशनों पर स्वच्छता पखवाड़ा में स्वच्छता शपथ के साथ-साथ यात्रियों के साथ अमृत संवाद भी किया गया.

दुर्ग रेलवे स्टेशन पर कपड़े से बने बैग यात्रियों को वितरित किए गए जिसमें समाजसेवी का शुभांगी आप्टे द्वारा कपड़े के बैग का सहयोग किया गया।

       मंडल के अन्य स्टेशनों, कार्यशालाओ, पीपी यार्ड, रेलवे कॉलोनियों तथा ट्रैक के किनारे  श्रमदान अभियान आयोजित किया गया ।


Share This Article