rain water harvesting
rain water harvesting
Share This Article

रायपुर 21 मई 2026/ ETrendingIndia / Municipal Commissioner directs to conduct maximum rain water harvesting, all water tankers will have GPS / छत्तीसगढ़ लू अलर्ट , नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री संबित मिश्रा ने साप्ताहिक समय सीमा बैठक में सभी जोन कमिश्नरों को वर्षा जल संचय हेतु अपने- अपने जोन में पंजीकृत जियो हाईड्रोलॉजिस्ट के माध्यम से अधिकाधिक स्थानों पर रैन वाटर हार्वेस्टिंग करने के निर्देश दिये ।

    आयुक्त ने मलेरिया विभाग के साथ समन्वय रखकर रायपुर नगर निगम क्षेत्र में वेक्टरजनित रोगों की कारगर रोकथाम हेतु जनस्वास्थ्य सुरक्षा इसके लक्षणों, बचाव के उपायों की जानकारी देकर जनजागरण अभियान चलाने, मच्छरों की कारगर रोकथाम हेतु प्रभावी रूप से एंटी लार्वा फॉगिंग करने, बारिश पूर्व नाले, नालियों की तले तक सफाई अभियान कर सुगम निकास करने के निर्देश दिये ।

  आयुक्त  ।ने नगर निगम रायपुर क्षेत्र में रिक्त शासकीय भूमियों का सर्वे कर आवश्यकतानुसार गर्मी में जलसंकट दूर करने नये जलागारो के निर्माण का  प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिये .

आयुक्त ने सभी पानी टैंकरों में अनिवार्य रूप से जीपीएस शीघ्र लगवाना सुनिश्चित करने को कहा. वार्डों में सूखे एवं खराब अनुपयोगी हैण्ड पंपों में आवश्यक सुधार ,मरम्मत करवाने के निर्देश दिये।

      आयुक्त ने रायपुर जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार नगर निगम रायपुर क्षेत्र में आयुष्मान कार्ड, वय वंदन कार्ड से वंचित पात्र हितग्राहियों का कार्ड बनाने स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ समन्वय करके डोर टू डोर सर्वे  के निर्देश दिये है।

       आयुक्त ने जनगणना 2027 के प्रथम चरण हाउस लिस्टिंग एवं हाउसिंग जनगणना के दौरान संपत्तिकर अभिलेखों को अद्यतन करने, नवीन संपत्तियों का समावेश करने व कर वसूली सुदृढीकरण के संबंध में शासन के निर्देशों का पालन करने के निर्देश दिये है। 

        आयुक्त ने त्रुटिरहित जनगणना कार्य समय सीमा के भीतर करवाने एवं कार्य में लापरवाही बरतना पाये जाने पर संबंधित ड्यूटीरत जनगणना पर्यवेक्षक एवं जनगणना प्रगणक पर विधि अनुरूप कार्यवाही करने के निर्देश दिये।