Rajasthan Central University
Rajasthan Central University
Share This Article

रायपुर 22 जनवरी 2026/ ETrendingIndia / Rajasthan Central University Recruitment for 12 Non-Teaching Posts, Applications Invited / राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय भर्ती , किशनगढ़ स्थित राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय ने विभिन्न 12 अशैक्षणिक पदों पर भर्ती के लिए योग्य भारतीय नागरिकों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।

इनमें चिकित्सा अधिकारी (महिला), निजी सचिव, उच्च श्रेणी लिपिक, तकनीकी सहायक, प्रयोगशाला सहायक, प्रयोगशाला परिचारक तथा मल्टी-टास्किंग स्टाफ जैसे पद शामिल हैं।

पदों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा 30 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 2 फरवरी 2026 (रात्रि 11:59 बजे तक) है, जबकि आवेदन की हार्ड कॉपी विश्वविद्यालय में जमा करने की अंतिम तिथि 9 फरवरी 2026 (शाम 5:00 बजे तक) निर्धारित की गई है।विस्तृत जानकारी, पात्रता शर्तें एवं आवेदन प्रक्रिया विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.curaj.ac.in पर उपलब्ध है।