Share This Article रायपुर, 04 अक्टूबर 2026। ETrendingIndia / भारत रत्न स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, राजनांदगांव में विभिन्न विभागों के रिक्त चिकित्सा शिक्षक/चिकित्सक पदों पर संविदा भर्ती की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए हर महीने के दूसरे और चौथे बुधवार को वॉक-इन इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। अवकाश होने पर इंटरव्यू अगले कार्य दिवस में होगा। भर्ती प्रक्रिया छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (संविदा नियुक्ति) नियम, 2012 में निर्धारित शर्तों के अनुसार होगी। विभिन्न विभागों में रिक्त पद मेडिकल कॉलेज के अलग-अलग विभागों में वर्तमान में रिक्त चिकित्सा शिक्षक एवं चिकित्सक पदों को संविदा आधार पर भरा जाएगा। पद, योग्यता, अनुभव और अन्य शर्तों की विस्तृत जानकारी विज्ञापन में दी गई है। वेबसाइट से मिलेगी पूरी जानकारी इच्छुक अभ्यर्थी भर्ती से संबंधित विस्तृत सूचना भारत रत्न स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, राजनांदगांव की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।वेबसाइट: abvmgmcrajnandgaon.ac.in Share This Article Post navigation छत्तीसगढ़ में 1812 संविदा पदों पर भर्ती… शिक्षक समेत कई पद शामिल, जानिए किस विषय के कितने हैं पद… Walk-in Interview Raipur : रायपुर में दिव्यांगजनों के लिए नौकरी का बड़ा मौका, 20 पदों पर होगी भर्ती, 7 अक्टूबर को वॉक-इन इंटरव्यू, 10 हजार तक वेतन