Share This Article रायपुर, 04 अक्टूबर 2026। Walk-in Interview Raipur : दिव्यांगजनों को रोजगार से जोड़कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में समाज कल्याण विभाग, रायपुर की ओर से भर्ती का अवसर दिया जा रहा है। विभाग द्वारा 7 अक्टूबर 2026 को वॉक-इन इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। भर्ती में श्रवण एवं अस्थिबाधित दिव्यांगजन शामिल हो सकेंगे। चयनित अभ्यर्थियों को 8 हजार से 10 हजार रुपये प्रतिमाह तक वेतन दिया जाएगा। 20 पदों पर होगी भर्ती वॉक-इन इंटरव्यू के माध्यम से कुल 20 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें श्रवण बाधित दिव्यांगजनों के लिए 12 पद और अस्थिबाधित दिव्यांगजनों के लिए 8 पद निर्धारित किए गए हैं। भर्ती प्रक्रिया समाज कल्याण विभाग द्वारा BPCL एवं Maa Add Agency के सहयोग से आयोजित की जा रही है। 12वीं पास अभ्यर्थी कर सकेंगे आवेदन इन पदों के लिए अभ्यर्थी का न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं उत्तीर्ण होना जरूरी है। चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार 8,000 से 10,000 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थियों के लिए यह रोजगार से जुड़ने का सीधा अवसर है। 7 अक्टूबर को होगा वॉक-इन इंटरव्यू वॉक-इन इंटरव्यू 7 अक्टूबर 2026 को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित किया जाएगा। भर्ती प्रक्रिया के लिए अभ्यर्थियों को निर्धारित समय पर रायपुर स्थित संभल केन्द्र पहुंचना होगा। यहां पहुंचे अभ्यर्थी वॉक-इन इंटरव्यू का आयोजन संभल केन्द्र, IDMST Complex, गांधी चौक के पास, रायपुर में किया जाएगा। समाज कल्याण विभाग ने पात्र दिव्यांगजनों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि और समय पर अपने आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर इस रोजगार अवसर का लाभ उठाएं। Share This Article Post navigation राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की संविदा भर्ती…, हर महीने होगा वॉक-इन इंटरव्यू Rojgaar Mela : 5 अक्टूबर को रायपुर, महासमुंद और राजनांदगांव जिले में रोजगार मेले का आयोजन होगा… रोजगार विभाग के वेबसाइट और ऐप के माध्यम से पंजीयन जारी