Rajya Sabha Election: Setback for Congress from the Supreme Court...! BJP wins all three Madhya Pradesh seats unopposed... Meenakshi Natarajan's nomination rejected.
Rajya Sabha Election
Share This Article

नई दिल्ली/भोपाल, 11 जून 2026/ Rajya Sabha Election: Setback for Congress from the Supreme Court…! BJP wins all three Madhya Pradesh seats unopposed… Meenakshi Natarajan’s nomination rejected.

Rajya Sabha Election : मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बड़ी राजनीतिक जीत दर्ज की है। कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन पत्र खारिज होने और सुप्रीम कोर्ट द्वारा चुनाव प्रक्रिया में हस्तक्षेप से इनकार किए जाने के बाद राज्य की तीनों राज्यसभा सीटों पर बीजेपी के उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं।

बीजेपी उम्मीदवार तरुण चुघ, रजनीश अग्रवाल और महेश केवट को निर्विरोध विजयी घोषित कर निर्वाचन प्रमाण पत्र भी जारी कर दिया गया है। दरअसल, नामांकन प्रक्रिया के दौरान बीजेपी ने कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन पर हलफनामे में कथित रूप से आपराधिक मामले और न्यायालय संबंधी जानकारी छिपाने का आरोप लगाया था। आपत्तियों की सुनवाई के बाद रिटर्निंग ऑफिसर ने उनका नामांकन पत्र निरस्त कर दिया था।

इसके खिलाफ मीनाक्षी नटराजन ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। उनकी ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने अदालत से चुनाव परिणाम पर रोक लगाने की मांग की, लेकिन सुप्रीम कोर्ट की पीठ ने चुनावी प्रक्रिया के बीच हस्तक्षेप से इनकार कर दिया। अदालत के इस रुख के बाद बीजेपी की जीत का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया और तीनों उम्मीदवार निर्विरोध राज्यसभा पहुंच गए।

गुजरात में भी BJP का क्लीन स्वीप

मध्य प्रदेश के साथ-साथ गुजरात में भी बीजेपी ने राज्यसभा चुनाव में पूरी बाजी मार ली। राज्य की चारों सीटों पर बीजेपी उम्मीदवार राजू शुक्ल, मानसिंह परमार, मुकेश राठवा और जितेंद्र कंजारिया निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुए हैं। इसके साथ ही राज्यसभा में गुजरात से सभी 11 सांसद बीजेपी के हो गए हैं। अब 2029 तक गुजरात से कांग्रेस का कोई भी राज्यसभा सांसद नहीं रहेगा।

राजस्थान में भी निर्विरोध चुनाव

राजस्थान में भी राज्यसभा चुनाव बिना मुकाबले समाप्त हुए। यहां बीजेपी के सतीश पूनिया और अल्का गुर्जर, जबकि कांग्रेस के नीरज डांगी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। राज्यसभा चुनाव के इन नतीजों को बीजेपी के लिए बड़ी राजनीतिक सफलता और कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।