Raksha Bandhan Share Market: Will the stock market be open or closed on Raksha Bandhan? Also, get updates on gold and silver trading.Raksha Bandhan Share Market Open
Share This Article

रायपुर, 27 अगस्त 2026/ Raksha Bandhan Share Market Open : रक्षाबंधन के मौके पर शेयर बाजार में कारोबार करने वाले निवेशकों के लिए बड़ी और जरूरी खबर है। 28 अगस्त को रक्षाबंधन के अवसर पर BSE और NSE खुले रहेंगे और बाजार में सामान्य रूप से कारोबार होगा। इस दिन इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिव्स और करेंसी डेरिवेटिव्स सेगमेंट में ट्रेडिंग जारी रहेगी। यानी रक्षाबंधन की छुट्टी के बावजूद निवेशक सामान्य दिनों की तरह शेयर बाजार में खरीद-बिक्री कर सकेंगे।

गोल्ड-सिल्वर की ट्रेडिंग होगी या नहीं?

कमोडिटी निवेशकों के लिए भी राहत की खबर है। MCX पर गोल्ड और सिल्वर की ट्रेडिंग दोनों सत्रों में जारी रहेगी। यानी सोना और चांदी में कारोबार करने वाले निवेशक सामान्य रूप से ट्रेडिंग कर सकेंगे। जानकारी के मुताबिक, 28 अगस्त को सेटलमेंट हॉलिडे भी नहीं है, इसलिए बाजार से जुड़े सामान्य सेटलमेंट कार्य भी प्रभावित नहीं होंगे।

अगली बार कब बंद रहेगा शेयर बाजार?

रक्षाबंधन के दिन बाजार खुला रहने के बाद निवेशकों को अगली शेयर बाजार छुट्टी का इंतजार करना होगा। बाजार की अगली छुट्टी 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी के अवसर पर रहेगी। निवेशकों को सलाह दी जाती है कि वे ट्रेडिंग से पहले संबंधित एक्सचेंजों की आधिकारिक हॉलिडे लिस्ट और ट्रेडिंग टाइमिंग जरूर जांच लें।


Share This Article