Share This Article रायपुर, 29 सितंबर 2026 / ETrendingIndia / रणबीर कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1 को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता लगातार बढ़ रही है। फिल्म के पोस्टर के बाद इसका टीजर और ट्रेलर भी जारी किया जा चुका है। फिल्म दिवाली के अवसर पर सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इसी बीच फिल्म की रिलीज तारीख में बदलाव की खबर सामने आई है। हालांकि, निर्माताओं की ओर से अभी तक नई तारीख की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार, ‘रामायण: पार्ट 1 को 6 नवंबर को रिलीज किया जाना था। हालांकि, सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि निर्माता अब फिल्म को एक दिन पहले यानी 5 नवंबर को सिनेमाघरों में उतारने की तैयारी कर रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, निर्माताओं ने 5 नवंबर की तारीख तय कर ली है और फिल्म को दुनियाभर में एक ही दिन प्रदर्शित करने की योजना बनाई जा रही है। नई रिलीज तारीख को लेकर संबंधित पक्षों की मंजूरी की प्रक्रिया चल रही है। अंतिम स्वीकृति मिलने के बाद निर्माता आधिकारिक तौर पर तारीख की घोषणा कर सकते हैं। फिलहाल फिल्म की रिलीज तारीख में बदलाव को लेकर निर्माताओं की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।फिल्म की रिलीज तारीख नजदीक आने के साथ ही इसके प्रचार अभियान को भी तेज कर दिया गया है। हाल ही में फिल्म के पोस्टर का भव्य स्तर पर अनावरण किया गया। पहले पोस्टर में राम, सीता और लक्ष्मण के किरदारों की झलक दिखाई गई, जबकि दूसरे पोस्टर में रावण के रूप में यश का लुक सामने आया। फिल्म के प्रचार अभियान के बीच दर्शकों की नजर अब इस बात पर है कि ‘रामायण: पार्ट 1 आखिर किस तारीख को सिनेमाघरों में पहुंचेगी।नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी ‘रामायण: पार्ट 1Ó का निर्माण नमित मल्होत्रा ने किया है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में नजर आएंगे, जबकि साई पल्लवी मां सीता का किरदार निभा रही हैं। रवि दुबे लक्ष्मण और सनी देओल हनुमान की भूमिका में दिखाई देंगे।वहीं, यश रावण की भूमिका निभा रहे हैं। अरुण गोविल राजा दशरथ के किरदार में नजर आएंगे। रकुलप्रीत सिंह शूर्पणखा और लारा दत्ता कैकेयी की भूमिका निभा रही हैं। फिल्म के प्रचार सामग्री और ट्रेलर में प्रमुख किरदारों की झलक सामने आ चुकी है। हालांकि, हनुमान के किरदार का पूरा रूप अभी तक आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आया है। ‘रामायणÓ को दो भागों में रिलीज किया जाएगा। इसका पहला भाग इस वर्ष दिवाली के अवसर पर सिनेमाघरों में प्रदर्शित किया जाना है, जबकि दूसरा भाग अगले वर्ष दिवाली के मौके पर रिलीज करने की योजना है। अब दर्शकों की नजर फिल्म की आधिकारिक रिलीज तारीख की घोषणा पर टिकी है। यदि नई तारीख को अंतिम मंजूरी मिलती है तो ‘रामायण: पार्ट 1Ó 6 नवंबर के बजाय 5 नवंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में एक साथ रिलीज हो सकती है। Share This Article Post navigation द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट बॉक्स ऑफिस: ओपनिंग डे पर छाई सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म, बनी चौथी बड़ी ओपनर