National Book TrustNational Book Trust
Share This Article

रायपुर 17 अप्रैल 2026/ ETrendingIndia / Appointment from deputation to various posts in National Book Trust, applications invited / राष्ट्रीय पुस्तक न्यास भर्ती 2026 , राष्ट्रीय पुस्तक न्यास, भारत (NBT) ने अपने मुख्यालय और क्षेत्रीय कार्यालयों में कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती प्रतिनियुक्ति के आधार पर की जाएगी।

प्रमुख पद

संयुक्त निदेशक (उत्पादन) – मुख्यालय, नई दिल्ली (1 पद, लेवल-12)

उप निदेशक (लागत एवं वित्त) – मुख्यालय, नई दिल्ली (1 पद, लेवल-11)

उप निदेशक (कला) – मुख्यालय, नई दिल्ली (1 पद, लेवल-11)

क्षेत्रीय कार्यालयों में पद

क्षेत्रीय प्रबंधक – कोलकाता (1 पद, लेवल-11)

क्षेत्रीय प्रबंधक – बेंगलुरु (1 पद, लेवल-11)

क्षेत्रीय प्रबंधक – पुणे (1 पद, लेवल-11)

आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि रोजगार समाचार में विज्ञापन प्रकाशित होने की तारीख से 45 दिनों के भीतर निर्धारित की गई है। यह विज्ञापन रोजगार समाचार के 4-10 अप्रैल 2026 अंक में प्रकाशित हुआ है। अधिक जानकारी और आवेदन प्रक्रिया के लिए अभ्यर्थी राष्ट्रीय पुस्तक न्यास की आधिकारिक वेबसाइट www.nbtindia.gov.in पर जा सकते हैं।


Share This Article