Share This Article रायपुर 19 फरवरी 2026/ ETrendingIndia / जिम्मेदार एआई समिट 2026 , नई दिल्ली में आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के तीसरे दिन जिम्मेदार एआई पर विशेष चर्चा हुई। केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि जिम्मेदार नवाचार के लिए भारत का दृष्टिकोण वैश्विक एआई यात्रा का मार्गदर्शन करेगा। उन्होंने बताया कि सात विषयों पर बने कार्य समूह भविष्य की एआई नीतियों और सहयोग की दिशा तय करेंगे। आईटी सचिव एस. कृष्णन ने कहा कि भारत एआई की संभावनाओं के साथ उसके जोखिम, मानकों और सुशासन पर भी ध्यान दे रहा है, ताकि सभी देशों की आवाज सुनी जा सके। सम्मेलन में मानव संसाधन, सुरक्षित व विश्वसनीय एआई, नवाचार, विज्ञान, संसाधनों का लोकतंत्रीकरण और सामाजिक -आर्थिक विकास जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। विभिन्न देशों के विशेषज्ञों ने मिलकर व्यावहारिक ढांचा तैयार करने पर जोर दिया। Share This Article Post navigation इंफोसिस और एंथ्रोपिक ने एडवांस एआई सॉल्यूशंस विकसित करने के लिए किया साझेदारी का ऐलान AI तेज है, पर इंसानी दिमाग सबसे श्रेष्ठ – N. R. Narayana Murthy