Retired IAS Passes Away: Chhattisgarh's Senior IAS Officer BKS Ray Passes Away... Mourning in the Administrative Community... Breathed His Last at AIIMS Raipur.
Retired IAS Passes Away
Share This Article

रायपुर, 03 मई 2026/ Retired IAS Passes Away: Chhattisgarh’s Senior IAS Officer BKS Ray Passes Away… Mourning in the Administrative Community… Breathed His Last at AIIMS Raipur.

Retired IAS Passed away : रायपुर में छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ रिटायर्ड आईएएस अधिकारी बीकेएस रे का निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ थे और उनका इलाज AIIMS रायपुर में चल रहा था। उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से प्रशासनिक, शैक्षणिक और सामाजिक क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई है।

1972 बैच के आईएएस अधिकारी बीकेएस रे छत्तीसगढ़ के उन वरिष्ठ नौकरशाहों में शामिल थे जिन्होंने राज्य गठन के शुरुआती दौर में प्रशासनिक ढांचे को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने गृह, परिवहन और विमानन जैसे महत्वपूर्ण विभागों में जिम्मेदारियां संभालीं।

वे प्रशासन अकादमी के महानिदेशक, माध्यमिक शिक्षा मंडल और व्यावसायिक परीक्षा मंडल के अध्यक्ष भी रहे। सुशासन, शिक्षा और सार्वजनिक नीति पर उनकी गहरी पकड़ मानी जाती थी। सेवानिवृत्ति के बाद भी वे लेखन और सार्वजनिक विमर्श में सक्रिय रहे। उनके निधन पर कई पूर्व और वर्तमान अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने जताया शोक

डॉ. रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ पूर्व आईएएस अधिकारी बी.के.एस. रे के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। डॉ. रमन सिंह ने कहा कि, ‘छत्तीसगढ़ के पूर्व आईएएस अधिकारी श्री बी.के.एस. रे जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है।’ उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।