Job Fair: Major recruitment drive in Raipur! 8 companies to offer 877 jobs... Interviews on September 2... Online applications open.Rojgar Mela
Share This Article

रायपुर, 01 सितंबर. Rojgar Mela : जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, सिविल लाइन रायपुर में आगामी 2 सितंबर को रोज़गार मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले में 8 कंपनियों के 22 विभिन्न प्रकार के 877 पदों के लिए भर्तियाँ आयोजित की जाएंगी. इच्छुक अभ्यर्थी रोजगार मेला में ऑनलाइन आवेदन करने के बाद निर्धारित तिथि एवं समय पर रोजगार मेला स्थल पर इंटरव्यू के लिए अनिवार्य रूप से उपस्थित होना सुनिश्चित करें. इस रोजगार मेला में लाइफ इंश्योरेंस कारपोरेशन ऑफ इंडिया के बीमा सखी के 100 पद के लिए वांछित योग्यता दसवीं पास है.

परिश्रम ह्यूमन रिसोर्स कंपनी के इलेक्ट्रिक मीटर टेक्नीशियन के 200 पदों के लिए अशिक्षित, दसवीं पास, बारहवीं पास, आई टी आई ,एन टी सी , एन सी वी टी पास विद्यार्थी शामिल हो सकते हैं. इसी कंपनी के स्मार्ट मीटर टेक्नीशिया के 200 पदों के लिए वांछित योग्यता दसवीं पास, बारहवीं पास, आई टी आई ,एन टी सी , एन सी वी टी हैं.

युवाओं के लिए नौकरी का बड़ा मौका

कल्पतरु प्रोजेक्ट्स इंटरनेशनल लिमिटेड के मेकनिक ऑपरेटर के पंद्रह पदों के लिए वांछित योग्यता डिप्लोमा है. इसी कंपनी के फिटर के पंद्रह पदों के लिए वांछित योग्यता आईटीआई, एनटीसी, एनसीवीटी है. इसी कंपनी के इलेक्ट्रिशियन के दस पदों के लिए योग्यता आईटीआई, एनटीसी, एनसीवीटी है. इसी कंपनी के ड्राफ्टसमेन के पांच पदों के लिए योग्यता डिप्लोमा है.

टीम स्किलस कंपनी के डिलीवरी एग्जीक्यूटिव के पचास पदों के लिए योग्यता दस वीं पास है. ग्लोबल एचआर सलूशन एंड जॉब कंसल्टेंट कंपनी के असिस्टेंट मैनेजर ट्रेनी के पचास पदों के लिए योग्यता ग्रेजुएट है. इसी कंपनी के डिप्टी एडवाइजर के पचास पदों के लिए योग्यता ग्रेजुएट है. इसी कंपनी के सिक्योरिटी गार्ड के सौ पदों के लिए वांछित योग्यता दसवीं पास है.

एल मेक इंडस्ट्रीज के बिज़नेस डेवलपमेंट एग्जिक्यूटिव के एक पद के लिए योग्यता है ग्रेजुएट है. इसी कंपनी के वेल्डर के एक पद के लिए योग्यता दसवीं पास ,बारहवीं पास ,आईटीआई, एनटीसी, एनसीवीटी है. इसी कंपनी के इलेक्ट्रिशियन के दो पद के लिए योग्यता बारहवीं पास ,आईटीआई, एनटीसी, एनसीवीटी है. इसी कंपनी के फीटर के एक पद के लिए योग्यता बारहवीं पास ,आईटीआई, एनटीसी, एनसीवीटी है. इसी कंपनी के डाटा एंट्री ऑपरेटर के एक पद के लिए योग्यता डिप्लोमा, डिप्लोमा कंप्यूटर्स ,ग्रेजुएट है. इसी कंपनी के डिलीवरी एग्जीक्यूटिव के एक पद के लिए योग्यता दसवीं पास, बारहवीं पास है.

इण्डिया हैल्प पॉइंट डॉट कॉम कंपनी के डिजिटल मार्केटिंग इंटरनल के दस पद के लिए योग्यता ग्रेचुएट दसवी पास है. इसी कंपनी के फील्ड एग्जिक्यूटिव के दस पदों के लिए योग्यता दसवीं पास है.

पुष्कल एग्रोटेक लिमिटेड के सेल्स ऑफिसर के बीस पदों के लिए योग्यता बी एग्री है. इसी कंपनी के सेल्स रिप्रेजेंटेटिव के तीस पदों के लिए योग्यता बारहवीं पास है. इसी कंपनी के एग्रीकल्चर ऑफिसर के पांच पदों के लिए योग्यता बी एग्री है. जिला रोजगार अधिकारी रायपुर ने बताया कि इस संबंध में विभाग की वेबसाइट www.erojgar.cg.gov.in का अवलोकन किया जा सकता है.


Share This Article