spacespace
Share This Article

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA का अगली पीढ़ी का नैन्सी ग्रेस रोमन स्पेस टेलीस्कोप 30 अगस्त, रविवार को फ्लोरिडा के कैनेडी स्पेस सेंटर से लॉन्च किया जाएगा। इसे SpaceX के Falcon Heavy रॉकेट से भेजा जाएगा।

करीब 4 अरब डॉलर की लागत वाला यह मिशन डार्क एनर्जी, डार्क मैटर और ब्रह्मांड के विस्तार जैसे रहस्यों को समझने में वैज्ञानिकों की मदद करेगा।

रविवार सुबह होगा लॉन्च

NASA के अनुसार लॉन्च 30 अगस्त को सुबह 7:26 बजे EDT (भारतीय समयानुसार शाम करीब 4:56 बजे) से पहले नहीं होगा। रोमन टेलीस्कोप को Falcon Heavy के जरिए लॉन्च कॉम्प्लेक्स 39A से अंतरिक्ष में भेजा जाएगा।

डार्क एनर्जी और डार्क मैटर पर नजर

रोमन का सबसे बड़ा लक्ष्य ब्रह्मांड की उन पहेलियों को समझना है, जिनका जवाब अभी वैज्ञानिकों के पास नहीं है। यह डार्क एनर्जी और डार्क मैटर का अध्ययन करने के साथ ब्रह्मांड के फैलाव और आकाशगंगाओं के विकास की जानकारी जुटाएगा।

हबल से 100 गुना बड़ा दृश्य क्षेत्र

NASA के मुताबिक रोमन का दृश्य क्षेत्र हबल स्पेस टेलीस्कोप से कम से कम 100 गुना बड़ा होगा। इससे वैज्ञानिक एक साथ बहुत बड़े अंतरिक्ष क्षेत्र का सर्वे कर सकेंगे। मिशन के दौरान अरबों आकाशगंगाओं का अध्ययन और हजारों नए एक्सोप्लैनेट खोजने की भी उम्मीद है।

हबल-जेम्स वेब के बाद बड़ी छलांग

रोमन को हबल और जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप की वैज्ञानिक क्षमताओं को आगे बढ़ाने वाला मिशन माना जा रहा है। यह अंतरिक्ष के विशाल हिस्से की गहरी और व्यापक तस्वीरें लेकर ब्रह्मांड को समझने में नई जानकारी देगा।


Share This Article