Share This Article रायपुर, 06 अक्टूबर 2026। RPF : रेलवे सुरक्षा बल के 42वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में रायपुर में 1 से 8 अक्टूबर तक विभिन्न प्रमुख स्थानों पर RPF के ब्रास एवं पाइप बैंड द्वारा संगीतमय प्रस्तुतियां दी जा रही हैं। इसी क्रम में 7 अक्टूबर को तेलीबांधा मरीन ड्राइव पर विशेष बैंड प्रस्तुति आयोजित की जाएगी। भाठागांव में आज दी गई संगीतमय प्रस्तुति 6 अक्टूबर को भाठागांव बस स्टैंड में शाम 4:30 से 5:30 बजे तक RPF बैंड ने लोकप्रिय और देशभक्ति गीतों की मधुर धुनें प्रस्तुत कीं। कार्यक्रम में मौजूद नागरिकों और यात्रियों ने बैंड की प्रस्तुति का आनंद लिया। कल तेलीबांधा में होगा विशेष कार्यक्रम RPF की ओर से 7 अक्टूबर 2026 को तेलीबांधा स्थित मरीन ड्राइव में शाम 4:30 से 5:30 बजे तक ब्रास एवं पाइप बैंड की विशेष संगीतमय प्रस्तुति दी जाएगी। कार्यक्रम में लोकप्रिय और देशभक्ति गीतों की धुनें सुनने को मिलेंगी। संगीत प्रेमियों से शामिल होने की अपील रेलवे सुरक्षा बल के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में रायपुरवासी और संगीत प्रेमी शामिल होकर संगीतमय प्रस्तुति का आनंद ले सकते हैं। RPF की ओर से स्थापना दिवस के तहत 1 से 8 अक्टूबर तक शहर के अलग-अलग प्रमुख स्थानों पर इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। Share This Article Post navigation Jagdalpur Flood News : इंद्रावती के बाढ़ में फंसे 12 लोगों को वायुसेना ने हेलीकॉप्टर से किया रेस्क्यू, महिलाएं और बच्चे भी शामिल SC ST Act : अत्याचार पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए कानूनी व्यवस्था मजबूत, 5,012 करोड़ की केंद्रीय सहायता जारी