रायपुर, 11 जुलाई 2026/ ETrendingIndia / Determined Divyang Rupa: “No child should fall victim to polio anymore…” Has administered polio drops to 5,000 children in 20 years , छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के अभनपुर ब्लॉक के ग्राम बिरोदा की मितानिन सुश्री रूपा साहू पिछले 20 वर्षों से बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का कार्य कर रही हैं, अब तक वे 5 हजार से अधिक बच्चों को खुराक पिला चुकी हैं।
साल 2006 से शुरू हुआ उनका यह सफर आज हजारों बच्चों के लिए सुरक्षा कवच बन गया है।
सुश्री साहू स्वयं दिव्यांग हैं। वे बताती हैं कि बचपन में किसी कारणवश वे पोलिया की दवा नहीं ले पायी थी, लेकिन उन्होंने अपनी दिव्यांगता को कमजोरी नहीं बनने दिया। रूपा ने संकल्प लिया कि ” कोई भी अन्य बच्चा इस बीमारी से पीड़ित न हो।”
सुश्री साहू सामान्य किसान परिवार से आती हैं। उनके पिता कृषक हैं एवं उनकी माता गृहणी हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने समाज सेवा को अपना मिशन बनाया।
मितानिन के रूप में सुश्री रूपा का कार्य केवल पोलियो खुराक तक सीमित नहीं है। वे घर-घर जाकर बच्चों का वजन करती हैं, उनकी देखभाल करती हैं, बीपी और शुगर की जांच करती हैं। जो लोग असमर्थ हैं, उनके साथ स्वास्थय केंद्र जाकर इलाज भी करवाती हैं।
सघन पल्स पोलियो अभियान में रूपा लगातार सक्रिय सहभागिता निभा रही हैं। उनकी सक्रियता से क्षेत्र के हजारों बच्चों को समय पर पोलियो की दो बूंद मिली है। इससे बच्चों को पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बचाव में बड़ी मदद मिली है।
