Spread the love

रायपुर 31 अगस्त 2025 / ETrendingIndia / With the construction of economic corridor, the journey between Sagar and Chhatarpur will become easier, the journey from Sagar to Chhatarpur will take only two hours / सागर छतरपुर इकॉनामिक कॉरिडोर, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है एमपी-यूपी इकॉनामिक कॉरिडोर के अंतर्गत सागर-कबरई फोर लेन का निर्माण हो जाने पर संभागीय मुख्यालय सागर से छतरपुर मात्र दो घंटे में पहुंचा जा सकेगा।

मुख्यमंत्री छतरपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने माखन से भरी हुई मटकी भी फोड़ी। वे रोड शो में भी शामिल हुए।

उन्होंने कहा कि छतरपुर में 10 करोड़ रुपए की लागत से स्टेडियम बनाया जाएगा।

जिले में 30 एकड़ क्ष्रेत्र में गौशाला, एक करोड़ रुपए की लागत से कन्या विवाह भवन और सामुदायिक भवन के निर्माण सहित अन्य कार्य प्रारंभ किए जाएंगे।

इसके साथ ही मैडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य को गति प्रदान की जाएगी। इसके पास एक चिकित्सालय भी बनाया जायेगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भगवान श्रीराम उत्तर से दक्षिण और श्रीकृष्ण पूर्व से पश्चिम की तरफ गए।

भारतीय संस्कृति को समझना है तो इनका स्मरण कर लीजिए। विश्व में बड़ी-बड़ी ताकतों से लड़ने का साहस दोनों आराध्यों से मिलता है, जिन्होंने आसुरी शक्तियों का अंत उन्हीं के घर में जाकर किया।

भगवान श्रीकृष्ण के चरण जहां-जहां पड़े, राज्य सरकार उन्हें तीर्थ स्थल के रूप में विकसित करेगी। श्रीराम के वन-गमन पथ की तरह श्रीकृष्ण पाथेय बनाया जा रहा है।

बुंदेलखंड की धरती, वीरों की धरती है। यहां के पराक्रमी छत्रसाल महाराज और वीर आल्हा-ऊदल ने चंदेल राजाओं के लिए बड़ी लड़ाईयां लड़ीं।

विश्व धरोहर स्थल खजुराहो दुनिया में प्रख्यात है। पन्ना में हीरे मिलते हैं। पन्ना अपने टाइगर्स के लिए भी प्रसिद्ध है।

केन-बेतवा लिंक परियोजना का मिलेगा लाभ

मुख्यमंत्री ने कहा कि केन-बेतवा लिंक परियोजना से बुंदेलखण्ड के किसानों को सिंचाई का लाभ मिलेगा। बुंदेलखंड की धरती के लिये यह नदी जोड़ो परियोजना वरदान है।

आजकल तो पर्यटन भी उद्योग की तरह है। आज ग्वालियर रीजनल टूरिज्म कॉन्क्लेव में 3500 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। इनसे युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना शुरू की गई है। इसमें गोवंश क्रय पर पात्र हितग्राहियों को सब्सिडी का लाभ दिया जा रहा है। राज्य सरकार गोपालकों से गाय का दूध खरीदेगी।

प्रदेश में 22 हजार से अधिक पुलिसकर्मियों की भर्ती के साथ 1 लाख नए पद सृजित किए गए हैं।

वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री श्री दिलीप अहिरवार ने कहा कि मध्यप्रदेश में श्रीराम वन-गमन पथ, श्रीकृष्ण पाथेय, महाकाल लोक, ओंकारेश्वर लोक बन रहे हैं।

विधायक श्रीमती ललिता यादव ने कहा कि छतरपुर को जल्द नए बस स्टैंड और ऑडिटोरियम मिलेंगे। बहुत जल्द छतरपुर को नगर निगम भी बनाया जाएगा.