Share This Article रायपुर, 23 अक्टूबर 2026। ETrendingIndia / सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ (राजस्थान) में प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT) के चार पदों और मैस प्रबंधक के एक पद सहित कुल 5 रिक्तियों पर नियमित भर्ती निकाली गई है। योग्य अभ्यर्थियों को ₹29,200 से ₹1,42,400 तक के वेतनमान में नौकरी पाने का अवसर मिलेगा। आवेदन प्रक्रिया डाक के माध्यम से पूरी करनी होगी। इन पदों पर होगी भर्ती TGT विज्ञान: 1 पद (अनुसूचित जाति) TGT कंप्यूटर विज्ञान: 1 पद (अनुसूचित जनजाति) TGT गणित: 1 पद (अन्य पिछड़ा वर्ग) TGT अंग्रेजी: 1 पद (अन्य पिछड़ा वर्ग) मैस प्रबंधक: 1 पद (अनारक्षित) आयु सीमा और वेतन शिक्षक पदों के लिए आयु सीमा 21 से 35 वर्ष तथा मैस प्रबंधक के लिए 18 से 50 वर्ष निर्धारित है। आयु की गणना 31 अक्टूबर 2026 के आधार पर होगी। कहां और कैसे करें आवेदन? अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र के साथ अंकतालिकाओं, प्रमाणपत्रों और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की प्रतियां संलग्न करनी होंगी। आवेदन विज्ञापन प्रकाशित होने की तारीख से 21 दिनों के भीतर पंजीकृत डाक या स्पीड पोस्ट से भेजना अनिवार्य है। यह विज्ञापन रोज़गार समाचार के 17-23 अक्टूबर 2026 अंक में प्रकाशित हुआ है. आवेदन का पता:प्रधानाचार्य, सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा रोड, चित्तौड़गढ़, राजस्थान–312021 यहां देखें भर्ती की पूरी जानकारी आवेदन पत्र और पात्रता संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए विद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट देखें: https://sschittorgarh.edu.in/ Share This Article Post navigation राष्ट्रीय डिजाइनिंग संस्थान मध्य प्रदेश में एनआईडी एमपी प्रवेश घोषणा …30 नवंबर अंतिम तिथि NIT रायपुर में 37 पदों पर सरकारी नौकरी का मौका, 30 अक्टूबर तक करें ऑनलाइन आवेदन