UCEED and CEED 2027UCEED and CEED 2027
Share This Article

रायपुर, 23 अक्टूबर 2026। ETrendingIndia / भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) मुंबई ने डिजाइनिंग के क्षेत्र में करियर बनाने वाले युवाओं के लिए UCEED 2027 और CEED 2027 प्रवेश परीक्षाओं की घोषणा की है।

दोनों परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक किए जा सकते हैं। परीक्षा 17 जनवरी 2027 को आयोजित होगी।

इनके माध्यम से विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों के डिजाइन पाठ्यक्रमों में प्रवेश का अवसर मिलेगा।

UCEED 2027: 12वीं पास विद्यार्थियों के लिए अवसर

UCEED के माध्यम से चार वर्षीय बैचलर ऑफ डिजाइन (B.Des.) पाठ्यक्रम में प्रवेश मिलता है। इसमें IIT मुंबई, दिल्ली, गुवाहाटी, हैदराबाद, इंदौर, रुड़की और जबलपुर सहित विभिन्न संस्थान शामिल हैं।

योग्यता: वर्ष 2026 में कक्षा 12वीं उत्तीर्ण कर चुके या 2027 में परीक्षा देने वाले विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं।

आधिकारिक वेबसाइट: “UCEED 2027” (https://www.uceed.iitb.ac.in

CEED 2027: डिजाइन में उच्च शिक्षा का मौका

CEED के माध्यम से मास्टर ऑफ डिजाइन (M.Des.) और कुछ संस्थानों में पीएचडी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए पात्रता प्राप्त की जा सकती है। इसमें IIT मुंबई, दिल्ली, गुवाहाटी, जोधपुर, हैदराबाद, कानपुर, रुड़की, बेंगलूरू जबलपुर, कांचीपुरम सहित अन्य संस्थान शामिल हैं।

योग्यता: कम से कम तीन वर्ष की डिग्री या डिप्लोमा पूरा कर चुके अथवा जुलाई 2027 तक पूरा करने वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। कला शाखा में पांच वर्षीय सरकारी डिप्लोमा वाले अभ्यर्थी भी निर्धारित शर्तों के अनुसार पात्र हो सकते हैं।

आधिकारिक वेबसाइट: “CEED 2027” https://www.ceed.iitb.ac.in


Share This Article