रायपुर 14 मई 2026/ ETrendingIndia / Sainik School Satara invites applications for various contractual posts / सैनिक स्कूल सतारा भर्ती , सैनिक स्कूल सतारा (सैनिक स्कूल सोसाइटी रक्षा मंत्रालय के तत्वावधान में संचालित आवासीय विद्यालय और सीबीएसई, नई दिल्ली से संबद्ध ) द्वारा निम्नलिखित रिक्तियों के लिए पात्र उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं:-
1.टीजीटी (गणित) -02 पद
2.टीजीटी (हिंदी) -02.पद
3.टीजीटी (सामाजिक विज्ञान) – 01 पद
4.टीजीटी (मराठी) -01पद
5.कला शिक्षक -01पद
6.संगीत शिक्षक -01पद
7.प्रयोगशाला सहायक (भौतिक विज्ञान) -01 पद
8.विद्यालय चिकित्सा अधिकारी -01पद
9.वार्ड बॉय / मैट्रन (छात्रावासों के लिए) -03 पद
इच्छुक अभ्यर्थी 01 जून 2026 तक प्रधानाचार्य, सैनिक स्कूल सतारा, पीओ बॉक्स नंबर-20, सदर बाजार, जिला- सतारा (महाराष्ट्र)-415 001 के पास आवेदन जमा कर सकते हैं. सभी पद संविदात्मक प्रकृत्ति के हैं.
पात्र और लघुसूचीबद्ध अभ्यर्थियों को बाद में सूचित की जाने वाली तिथि को चयन प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा.
आवेदन पत्र और अधिक जानकारी के लिए, स्कूल की वेबसाइट www.sainiksatara.org पर जाएं.
