रायपुर / ETrendingIndia / Preparations to get Uttar Pradesh’s Salkhan Fossils Park a place in UNESCO’s World Heritage List/ सलखन फॉसिल्स पार्क यूनेस्को , उत्तर प्रदेश सरकार ने लखनऊ जिले के सोनभद्र क्षेत्र में स्थित ‘सलखन फासिल्स पार्क’ को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल करवाने की प्रक्रिया को तेज कर दिया है।
सलखन फॉसिल्स पार्क यूनेस्को , यह पर्यटन और संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि यह पार्क लगभग 1400 मिलियन वर्ष पुरानी चट्टानों वाला भूगर्भीय धरोहर स्थल है, जो अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक, पारिस्थितिक और सांस्कृतिक दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण है।
सलखन फासिल्स पार्क की यूनेस्को की अस्थायी सूची में प्रविष्टि के लिए सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। इसे आधिकारिक रूप से यूनेस्को की टेंटेटिव लिस्ट में शामिल किया जा चुका है। मंत्री ने बताया कि यह स्थल उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे भारत के लिए भूगर्भीय और सांस्कृतिक महत्व का प्रतीक बनेगा।
सलखन फासिल्स पार्क उत्तर प्रदेश के रॉबर्ट्सगंज से लगभग 15 किलोमीटर दूर स्थित है और इसे सोनभद्र के ‘जीवाश्म वन क्षेत्र’ के रूप में भी जाना जाता है। यह क्षेत्र 25 हेक्टेयर में फैला है, जहां करोड़ों वर्ष पुरानी चट्टान संरचनाएं आज भी सुरक्षित हैं। यहां की संरचनाएं स्टॉर्माटोलाइट्स (प्राचीन शैवाल संरचनाएं) का प्रमाण देती हैं, जो पृथ्वी पर जीवन के प्रारंभिक संकेत मानी जाती हैं। वर्तमान समय में विश्व में सबसे प्राचीन ऐसी संरचनाएं अमेरिका के येलो स्टोन पार्क में मानी जाती है।