रायपुर 15 अप्रैल, 2026 / ETrendingIndia / Four passenger trains will be cancelled in Sambalpur division on April 17, 18, 27 and 28 / संबलपुर रेल मंडल ट्रेन रद्द , ईस्ट कोस्ट रेलवे के संबलपुर रेल मंडल के अंतर्गत डूंगरीपाली – खालियापाली सेक्शन में रेलवे अवसंरचना कार्य के तहत आरसीसी सेगमेंट बॉक्स की स्थापना तथा रिलीविंग गर्डर के लॉन्चिंग एवं डी-लॉन्चिंग कार्य किए जाने हैं। इस हेतु विभिन्न तिथियों में ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक लिया जाएगा।
उक्त कार्यों के चलते यात्रियों की संरक्षा एवं कार्य की सुचारू प्रगति सुनिश्चित करने के लिए दिनांक 17, 18, 27 एवं 28 अप्रैल 2026 को नियमानुसार ट्रेन रद्द रहेगी –
- ट्रेन संख्या 58217 – टिटलागढ़–रायपुर पैसेंजर और
- ट्रेन संख्या 58518 – रायपुर– टिटलागढ़ पैसेंजर
3.ट्रेन संख्या 58214 – टिटलागढ़–बिलासपुर पैसेंजर और
- ट्रेन संख्या 58513 – बिलासपुर– टिटलागढ़ पैसेंज
