Sand Mafia: Administration cracks down hard on the sand mafia! 10 Hyva trucks seized; drivers fled, leaving the keys behind.
Sand Mafia
Share This Article

रायपुर, 19 जून 2026/ Sand Mafia: Administration cracks down hard on the sand mafia! 10 Hyva trucks seized; drivers fled, leaving the keys behind.

Sand Mafia : जिले में अवैध रेत उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रेत माफियाओं पर शिकंजा कस दिया है। कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देश पर शुक्रवार सुबह राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने सिमगा क्षेत्र में सघन जांच अभियान चलाकर अवैध रूप से रेत परिवहन कर रहे 10 हाइवा वाहनों को जब्त किया है।

एसडीएम सिमगा के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे सिमगा स्थित जायसवाल फैमिली ढाबा के पास औचक जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान कई हाइवा वाहनों में रेत परिवहन करते पाया गया। वाहनों को रोककर परिवहन पास की जांच की गई, जिसमें केवल एक वाहन चालक वैध परिवहन पास प्रस्तुत कर सका, जबकि शेष 10 वाहनों के चालकों द्वारा कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया।

कार्रवाई के दौरान वाहन चालक अपनी-अपनी गाड़ियों की चाबी निकालकर मौके से फरार हो गए। प्रशासनिक टीम ने सभी वाहनों का पंचनामा तैयार कर उन्हें जब्त कर लिया है तथा आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।