Share This Article

रायपुर 18 फरवरी 2026/ ETrendingIndia / SBI Circle Based Officer Recruitment: 97 Posts for Madhya Pradesh and Chhattisgarh, Last Date Today, February 18 / SBI CBO भर्ती 2026 , भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने सर्कल आधारित अधिकारी (CBO) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती विज्ञापन संख्या CRPD/CBO/2025-26/18 के तहत निकाली गई है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 18 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

बैंक द्वारा देश के विभिन्न सर्कलों में कुल 2050 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों की पोस्टिंग उसी सर्कल में की जाएगी, जिसके लिए उन्होंने आवेदन किया है।

इसके अन्तर्गत भोपाल सर्कल के अन्तर्गत मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के लिए 97 पद है। इसी तरह अमरावती सर्किल के लिए 97 बेंगलुरु के लिए 200, भुवनेश्वर के लिए 80, चंडीगढ़ के लिए 103, चेन्नई के लिए 165, गांधीनगर के लिए 194 ,गुवाहाटी के लिए 68, हैदराबाद के 80, जयपुर के लिए 103, कोलकाता के लिए 200, लखनऊ के लिए 200, महाराष्ट्र के लिए 194, मुम्बई महानगर के लिए143, नई दिल्ली के लिए 76, तिरुवनंतपुरम के लिए 50 रिक्तियाँ हैं.

आयु सीमा: अभ्यर्थी की आयु 21 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री होना अनिवार्य है।

चयन प्रक्रिया: चयन ऑनलाइन परीक्षा, स्क्रीनिंग और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।

इच्छुक उम्मीदवार एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट http://Sbi.bank.in/web/careers/current-openings पर जाकर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।