SBI
SBI
Share This Article

रायपुर, 31 मई 2026/ ETrendingIndia / SBI Recruitment 2026: Applications Open for 100 Specialist Cadre Officer Posts, Apply Before June 2 / SBI SCO भर्ती 2026 के तहत भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने नियमित आधार पर स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर (SCO) पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

यह भर्ती व्यापार वित्त अधिकारी (Trade Finance Officer) के पदों के लिए निकाली गई है।

कुल 100 पदों पर होगी भर्ती

SBI SCO भर्ती 2026 के अंतर्गत कुल 100 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें नियमित और बैकलॉग दोनों प्रकार की रिक्तियां शामिल हैं।

योग्यता, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया

आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री होनी चाहिए। साथ ही मुद्रा संचालन से संबंधित आवश्यक अनुभव और प्रमाणपत्र भी मांगे गए हैं।

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 23 वर्ष और अधिकतम आयु 32 वर्ष निर्धारित की गई है। चयन प्रक्रिया में पहले शॉर्टलिस्टिंग होगी, फिर साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा।

आवेदन की अंतिम तिथि और जरूरी जानकारी

उम्मीदवार 2 जून 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। इस संबंध में प्रमुख दिशा निर्देशों, दस्तावेज अपलोड करने की प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया, समान्य जानकारियां बैंक की वेबसाइट https://sbi.bank.in/web/careers/current-openings पर उपलब्ध है