Share This Article रायपुर, 21 नवंबर 2026। Scholarship Portal 2026-27 : अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के महाविद्यालयीन विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक वर्ष 2026-27 की पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति पोर्टल पर संस्था, पाठ्यक्रम, कोर्स ईयर तथा संस्था एवं पाठ्यक्रम दोनों में परिवर्तन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। भारत सरकार के नियमानुसार पात्र विद्यार्थी 01 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक अपने लॉगिन से आवेदन कर सकते हैं। विद्यार्थियों को विभागीय पोर्टल https://postmat-ric-scholarship.cg.nic.in/ पर आवेदन करने के बाद आधार कार्ड, पिछले वर्ष की अंकसूची एवं वर्तमान पाठ्यक्रम में प्रवेश की रसीद के साथ कलेक्टोरेट भवन स्थित विभाग की छात्रवृत्ति शाखा में संपर्क करना होगा। Share This Article Post navigation CSPDCL Recruitment : छत्तीसगढ़ बिजली विभाग में AE, JE, DEO सहित कुल 1500 पदों पर बंपर भर्ती