Share This Article रायपुर, 21 नवंबर 2026। IPRCL : भारत सरकार के पत्तन, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्रालय के अधीन इंडियन पोर्ट रेल एवं रोपवे कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IPRCL) ने विभिन्न वरिष्ठ एवं प्रबंधकीय पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के तहत कुल 16 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। चयनित अभ्यर्थियों को पद के अनुसार 50 हजार से लेकर 2.80 लाख रुपये तक का वेतनमान मिलेगा। आवेदन की अंतिम तिथि 4 दिसंबर 2026 निर्धारित है। इन पदों पर होगी भर्ती भर्ती में मुख्य महाप्रबंधक (परियोजनाएं) के 5 पद, मुख्य महाप्रबंधक (विद्युत, सिग्नल एवं दूरसंचार तथा यांत्रिकी) के एक-एक पद शामिल हैं। इसके अलावा अपर महाप्रबंधक/संयुक्त महाप्रबंधक (सिविल) के 2, संयुक्त महाप्रबंधक (विद्युत) के 2, वरिष्ठ प्रबंधक/प्रबंधक (विद्युत) के 2 तथा उप प्रबंधक (वित्त) और उप प्रबंधक (यांत्रिकी) के एक-एक पद पर भर्ती होगी। अलग-अलग पदों के लिए वेतनमान मुख्य महाप्रबंधक (ई-8): 1,20,000 से 2,80,000 रुपये। अपर महाप्रबंधक (ई-6)/संयुक्त महाप्रबंधक (ई-5): 90,000 से 2,40,000 रुपये। वरिष्ठ प्रबंधक (ई-3)/प्रबंधक (ई-2): 50,000 से 1,80,000 रुपये तक। उप प्रबंधक (ई-1): निर्धारित पद के अनुसार वेतनमान। देश के इन शहरों में होगी पोस्टिंग नियुक्तियां मुंबई, नई दिल्ली, भुवनेश्वर, चेन्नई, कोलकाता, विशाखापट्टनम, पारादीप और एनएमएचसी-लोथल में की जाएंगी। भर्ती तत्काल समावेशन अथवा प्रतिनियुक्ति के आधार पर होगी। चयनित अधिकारियों पर अखिल भारतीय स्थानांतरण का दायित्व भी रहेगा। 4 दिसंबर तक भेजें आवेदन इच्छुक अभ्यर्थी शैक्षणिक योग्यता, अनुभव, पात्रता शर्तें और आवेदन का निर्धारित प्रारूप देखने के लिए www.iprcl.in की Careers/Vacancy श्रेणी में जाएं। आवेदन डाक, कूरियर अथवा व्यक्तिगत रूप से निर्धारित दस्तावेजों और विस्तृत बायोडाटा के साथ भेजना होगा। आवेदन प्राप्त होने की अंतिम तिथि: 4 दिसंबर 2026। आवेदन का पता: महाप्रबंधक (मानव संसाधन),इंडियन पोर्ट रेल एवं रोपवे कॉर्पोरेशन लिमिटेड,चौथी मंजिल, निर्माण भवन, एम.पी. मार्ग,मजगांव (पूर्व), मुंबई-400010। Share This Article Post navigation Territorial Army Recruitment 2026 : प्रादेशिक सेना में भर्ती का मौका, 7 दिसंबर से देहरादून में रैली, 45 पदों पर होगी भर्ती AIIMS राजकोट में PDCC कोर्स में प्रवेश का अवसर, 12 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन