School Bus Accident: Tragic incident in Bemetara... School bus runs over a 3-year-old child, killing him on the spot; driver and conductor flee.School Bus Accident
Share This Article

रायपुर, 22 अगस्त 2026/ School Bus Accident : जिले के खंडसरा चौकी क्षेत्र से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। बंसापुर-सेमरिया गांव के पास DAV स्कूल जांता की बस की चपेट में आने से 3 साल के मासूम बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया, वहीं परिवार में मातम पसर गया।

बताया जा रहा है कि हादसे के बाद बस चालक और कंडक्टर वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने शुरू की जांच

सूचना मिलते ही खंडसरा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस हादसे की परिस्थितियों और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है। पुलिस फरार बस चालक और कंडक्टर की तलाश में जुटी है। साथ ही स्कूल बस की भी जांच की जा रही है। जांच के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


Share This Article