Share This Article रायपुर, 13 सितंबर 2026/ Seva Sankalp Abhiyan : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को रायपुर 25 लाख दीयों की रोशनी से जगमगाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने बीती रात मरीन ड्राइव पहुंचकर निरीक्षण किया। कलेक्टर डॉ. सिंह ने कार्यक्रम स्थल पर की जाने वाली सभी तैयारियां समयबद्ध और सुचारु रूप से पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने लोगों की सुविधा, सुरक्षा और कार्यक्रम के बेहतर संचालन को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 17 सितंबर की शाम रायपुर एक साथ लाखों दीपों से रोशन होगा। जिला प्रशासन ने नागरिकों से इस खास आयोजन में सहभागी बनने की अपील की है। आप भी 17 सितंबर की शाम 7 बजे दीप लेकर आएं और सशक्त रायपुर, सशक्त छत्तीसगढ़ और सशक्त भारत के लिए एक दीप जरूर प्रज्वलित करें। निरीक्षण के दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री कुमार बिश्वरंजन, पुलिस डीसीपी (जोन मध्य) श्री तारकेश्वर पटेल, डीसीपी ट्रैफिक डॉ. अर्चना झा, अपर संचालक जनसंपर्क श्री उमेश मिश्रा,अपर कलेक्टर श्री कीर्तिमान सिंह राठौर, संयुक्त संचालक जनसंपर्क श्री पवन गुप्ता, एडिशनल डीसीपी श्री विवेक शुक्ला, एसडीएम रायपुर श्री नंदकुमार चौबे सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। Share This Article Post navigation CG Weather News : मानसून ने छत्तीसगढ़ में भरी बारिश की झोली, सामान्य कोटे का 99.9% पूरा, बलरामपुर में रिकॉर्ड बारिश NIT Raipur Japan Delegation : NIT रायपुर में जापान से पहुंचा 17 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल, भारत-जापान संस्कृति की दिखी शानदार झलक