Share This Article रायपुर, 06 अक्टूबर 2026। Seva Setu Camp : रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में आयोजित विधानसभा स्तरीय सेवा सेतु शिविर में 6,331 हितग्राही विभिन्न शासकीय योजनाओं और सेवाओं से लाभान्वित हुए। अश्विनी नगर स्थित महाराष्ट्रीयन तेली समाज भवन में आयोजित शिविर में अलग-अलग विभागों की सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई गईं। इस दौरान 180 हितग्राहियों को योजनाओं के लाभ और स्वीकृति से जुड़े दस्तावेज भी वितरित किए गए। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने किया शिविर का अवलोकन सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने शिविर में पहुंचकर विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण किया और हितग्राहियों से संवाद कर योजनाओं से मिल रहे लाभ की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों से पात्र हितग्राहियों को संवेदनशीलता के साथ योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए। विधायक सुनील सोनी ने दिए जरूरी निर्देश रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी ने दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया। जोन क्रमांक 4, 5 और 6 के अंतर्गत आने वाले 17 वार्डों के नागरिकों के लिए आयोजित इस शिविर में उन्होंने विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण किया। विधायक ने अधिकारियों से कहा कि शिविर में पहुंचने वाले प्रत्येक पात्र नागरिक को उसकी पात्रता के अनुसार योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र हितग्राही सरकारी योजनाओं से वंचित न रहे। पीएम आवास और राजस्व सेवाओं का मिला लाभ प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 279 हितग्राही लाभान्वित हुए। इनमें 15 हितग्राहियों को मौके पर भवन अनुज्ञा स्वीकृति पत्र दिए गए। राशन कार्ड से 36 हितग्राही लाभान्वित हुए, जबकि 15 लोगों को शिविर में राशन कार्ड प्रदान किए गए। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के माध्यम से 943 हितग्राहियों को आय प्रमाण पत्र, 71 को जाति प्रमाण पत्र और 146 को निवास प्रमाण पत्र से संबंधित लाभ मिला। बाढ़ आपदा राहत के तहत 292 हितग्राही लाभान्वित हुए और 60 हितग्राहियों को राहत चेक वितरित किए गए। श्रमिक परिवारों को भी मिली योजनाओं की सौगात श्रम विभाग की योजनाओं के तहत निर्माण श्रमिकों के बच्चों को निःशुल्क गणवेश एवं पुस्तक-कॉपी सहायता योजना से 1,153 हितग्राही लाभान्वित हुए। मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना से 328, मुख्यमंत्री सायकल सहायता योजना से 236 और मुख्यमंत्री श्रमिक औजार सहायता योजना से 195 हितग्राही लाभान्वित हुए। इसके अलावा श्रमिक सुरक्षा उपकरण, मिनीमाता महतारी जतन, नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता और नोनी सशक्तिकरण सहायता सहित अन्य योजनाओं का लाभ भी पात्र परिवारों को दिया गया। स्वास्थ्य जांच, आयुष्मान कार्ड और अन्य सुविधाएं महिला एवं बाल विकास विभाग की नोनी सुरक्षा योजना से 84 हितग्राही लाभान्वित हुए। स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और पात्र लोगों को आयुष्मान कार्ड प्रदान किए। शिविर में शिशुओं का अन्नप्राशन भी कराया गया। इसके अलावा वरिष्ठ नागरिकों को निशुल्क बस यात्रा पास और पात्र आवेदकों को ड्राइविंग लाइसेंस प्रदान किए गए। शिविर में नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में हितग्राही मौजूद रहे। Share This Article Post navigation TL Meeting : कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने ली समय-सीमा बैठक, लंबित मामलों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश EVM VVPAT Warehouse : कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने किया EVM-VVPAT वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखी