Share This Article रायपुर, 06 अक्टूबर 2026। TL Meeting : कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित रेडक्रॉस सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक लेकर विभिन्न विभागों के लंबित प्रकरणों, शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं और आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को सभी लंबित मामलों का निर्धारित समय-सीमा में निराकरण करने और पात्र हितग्राहियों तक शासन की योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ प्रभावी ढंग से पहुंचाने के निर्देश दिए। राजस्व मामलों को जल्द निपटाने के निर्देश कलेक्टर ने अविवादित खाता विभाजन, विवादित एवं अविवादित नामांतरण के लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने किसान पंजीयन और पीजी पोर्टल पर लंबित मामलों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने को कहा। इसके साथ ही आरबीसी 6(4) के सभी लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए। एग्रीस्टेक और डिजिटल क्रॉप सर्वे की समीक्षा बैठक में एग्रीस्टेक के तहत संचालित डिजिटल क्रॉप सर्वे की प्रगति की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने मैदानी स्तर पर सर्वे कार्य में तेजी लाकर शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, लोक सेवा गारंटी, पीएम सूर्य घर योजना, पीएम आवास योजना, किचन गार्डन, वाटर एटीएम और फार्मर आईडी सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति भी देखी गई। सेवा सेतु और आगामी कार्यक्रमों की तैयारियां कलेक्टर ने सेवा सेतु शिविरों के माध्यम से अधिक से अधिक आवेदनों का निराकरण सुनिश्चित करने और शिविरों को प्रभावी ढंग से संचालित करने कहा। 7 अक्टूबर को होने वाली सेवा ज्योति कलश यात्रा तथा जिला और राज्य स्तर पर आयोजित रंगोली सहित अन्य कार्यक्रमों की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए गए। रोजगार मेले और विभिन्न परियोजनाओं पर जोर 8 अक्टूबर को आयोजित होने वाले रोजगार मेले की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने कहा। बैठक में प्रोजेक्ट अहिगुंडिका, प्रोजेक्ट समस्या, प्रोजेक्ट निरामय और प्रोजेक्ट चक्र सहित अन्य योजनाओं की भी समीक्षा की गई। ‘सियान आशीष सेवा’ योजना का प्रचार-प्रसार बैठक में 80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए संचालित ‘सियान आशीष सेवा’ निशुल्क बस पास योजना की भी समीक्षा हुई। कलेक्टर ने अधिकारियों को पात्र वरिष्ठ नागरिकों के बीच योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने और अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ दिलाने के निर्देश दिए। बैठक में नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन, डीएफओ पंकज राजपूत, अपर कलेक्टर कीर्तिमान सिंह राठौर, एडीएम उमाशंकर बंदे सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। Share This Article Post navigation CG Investment 2026 : छत्तीसगढ़ में 350 करोड़ के निवेश की तैयारी, सिंगापुर की Valency International बनाएगी Agro & Food Processing Export Hub, किसानों को मिलेगा बड़ा बाजार Seva Setu Camp : सेवा सेतु शिविर से 6,331 हितग्राही लाभान्वित, पीएम आवास से राशन कार्ड तक मिली योजनाओं की सुविधा