Serious fraud investigation office
Serious fraud investigation office
Share This Article

रायपुर 20 मई 2026/ ETrendingIndia / Serious fraud investigation office invites online applications for 69 posts from junior consultants and young professionals / SFIO भर्ती 2026 , भारत सरकार के गंभीर कपट अन्वेषण कार्यालय ( serious fraud investigation office) नई दिल्ली द्वारा जूनियर कंसल्टेंट और युवा पेशेवरों के रूप में विशुद्ध रूप से अल्पकालिक अनुबंध के आधार पर नियुक्ति लिए योग्य उम्मीदवारों से रुचि की अभिव्यक्ति आमंत्रित की जाती है.

इसके तहत विधि, वित्तीय विश्लेषण और सामान्य प्रशासन क्षेत्र में कनिष्ठ सलाहकार और युवा पेशेवर की भर्ती की जानी है. संभावित नियुक्तियों की संख्या 69 है.

नियुक्तियों का विवरण, पात्रता शर्ते, पारिश्रमिक आदि एसएफआईओ की वेबसाइट sfio.gov.in और mca.gov.in पर उपलब्ध हैं.

इच्छुक उम्मीदवार इस विज्ञापन के प्रकाशन की तिथि से 21 दिनों के भीतर एसएफआईओ की वेबसाइट sfio.gov.in पर दिए गए लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. यह विज्ञापन रोजगार समाचार के 9-15 मई 2026 अंक में प्रकाशित हुआ है।

एक से अधिक पदों के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार प्रत्येक पद के लिए अलग-अलग आवेदन जमा कर सकते हैं.