रायपुर 18 जनवरी 2026/ ETrendingIndia / Unable to pay for alcohol, house set on fire; both accused arrested / शराब के लिए आगजनी , शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर घर में आग लगाने, तोड़फोड़ करने और महिला को जान से मारने की धमकी देने वाले दो आरोपियों को
जांजगीर-चांपा के कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, 16 जनवरी को पीड़िता अपनी बेटी के साथ जांजगीर में रहती है। उस दिन पीड़िता बाजार गई हुई थी और उसकी बेटी घर पर अकेली थी। इसी दौरान मोहनलाल राठौर अपने साथी अमित यादव के साथ घर पहुंचा और शराब के लिए पैसे मांगने लगा। मना करने पर गाली-गलौज की गई, जिसे आसपास के लोगों ने समझाकर दोनों को भगा दिया।
कुछ देर बाद दोनों आरोपी पेट्रोल लेकर दोपहर करीब एक बजे फिर पहुंचे और घर पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। आग से घर का दरवाजा जल गया, जिसे पड़ोसियों ने बुझाया। इसके बाद आरोपियों ने जबरन घर में घुसकर तोड़फोड़ की और जान से मारने की धमकी दी।
पीड़िता की शिकायत पर कोतवाली थाने में मामला दर्ज कर पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया। दोनों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
