Share This Article

रायपुर 15 दिसंबर 2025 / ETrendingIndia / Walk-in-interview for hearing impaired youth on December 17 / श्रवण बाधित युवाओं वॉक-इन-इंटरव्यू , छत्तीसगढ़ शासन के समाज कल्याण विभाग द्वारा श्रवण बाधित दिव्यांग युवाओं को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से वॉक-इन-इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है। यह इंटरव्यू 17 दिसंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक संबल केंद्र, गांधी मैदान, रायपुर में आयोजित होगा।

समाज कल्याण विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस वॉक-इन-इंटरव्यू के माध्यम से कुल 20 पदों पर चयन किया जाएगा। इसमें शामिल होने के लिए अभ्यर्थी का न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास अथवा उच्चतर शिक्षा होना आवश्यक है। साथ ही अभ्यर्थी के पास मान्य दिव्यांगता प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है।

इंटरव्यू में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पहचान पत्र, दिव्यांगता प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो सहित सभी आवश्यक दस्तावेजों की मूल प्रति एवं छायाप्रति साथ लानी होगी।

समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी एवं योग्यता आधारित होगी। विभाग ने श्रवण बाधित युवाओं से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाकर रोजगार प्राप्त करने की दिशा में कदम बढ़ाएं।