Share This Article रायपुर 22 नवंबर 2025/ ETrendingIndia / सिंहस्थ मेला 2028 उज्जैन , मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि उज्जैन में वर्ष 2028 में होने वाला सिंहस्थ मेला भव्य और विश्वस्तरीय स्तर पर आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार इसकी तैयारियों को बहुत गंभीरता से आगे बढ़ा रही है। डॉ. यादव ने कहा कि उज्जैन अब सिर्फ धार्मिक नगरी नहीं रह गया है, बल्कि धार्मिक पर्यटन, ज्ञान और विज्ञान का महत्वपूर्ण केंद्र बन चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में इस बार सिंहस्थ का आयोजन पहले से कहीं अधिक विशेष और अद्भुत होगा। उन्होंने बताया कि मेला क्षेत्र के विकास के लिए जिला प्रशासन, साधु-संतों और किसानों से लगातार सुझाव लिए जा रहे हैं। खास बात यह है कि किसानों की भावनाओं और उनकी सहमति के आधार पर ही सभी गतिविधियां तय की जाएंगी, ताकि किसी को परेशानी न हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के सहयोग से सिंहस्थ की तैयारी के लिए पर्याप्त संसाधन उपलब्ध हैं। सुरक्षा और कानून- व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि सिंहस्थ 2028 की व्यवस्थाएं अब तक आयोजित सभी मेलों से बेहतर होंगी। Share This Article Post navigation डोनाल्ड ट्रंप जूनियर का ताज दौरा: अमेरिकी राष्ट्रपति के बेटे ने किया आगरा का भ्रमण खल्लारी माता मंदिर में रोप-वे शुरू : श्रद्धा का केन्द्र है महासमुन्द जिले के बागबहरा का यह मंदिर