रायपुर,23 जून 2026/ ETrendingIndia / Pakistani minister threatens India over Indus Waters Treaty, says – will start a war , पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने सिंधु जल संधि को लेकर भारत को धमकी दी है। उन्होंने कहा कि अगर इस्लामाबाद को लगता है कि सिंधु नदी प्रणाली की वजह से पाकिस्तान की जल सुरक्षा खतरे में आती है, तो पाकिस्तान सैन्य कार्रवाई कर सकता है।
उन्होंने पानी को राष्ट्रीय सुरक्षा का एक प्रमुख मुद्दा बताया और कहा कि इसकी उपलब्धता प्रभावित होने पर भारत के खिलाफ जंग छेड़ेंगे।
आसिफ ने कहा, पानी हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा का एक हिस्सा है और जिस क्षण हमें लगेगा कि हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा और पानी खतरे में है, हम भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ देंगे।
उन्होंने आगे कहा कि अगर इस बात के पुख्ता सबूत सामने आते हैं कि भारत जल आपूर्ति बाधित करने की दिशा में बढ़ रहा है, तो युद्ध पर विचार किया जाएगा।
आसिफ की नई टिप्पणी से नए तनाव के संकेत मिलते हैं।
पिछले दिनों केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें दावा किया था कि जून 2028 तक पाकिस्तान को सिंधु नदी का पानी पूरी तरह से रोका जा सकता है।
इसके बाद आसिफ ने यह बयान दिया है। बता दें कि पाकिस्तान के उपप्रधानमंत्री इशाक डार ने पिछले सप्ताह संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से सिंधु जल संधि के मामले में हस्तक्षेप की मांग की थी।
पिछले साल अप्रैल 2025 में पाकिस्तान आतंकवादियों ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 26 पर्यटकों की हत्या कर दी थी, जिसके बाद भारत सरकार ने 1960 की सिंधु जल संधि को निलंबित कर दिया था।
भारत ने चेतावनी दी है कि पाकिस्तान की ओर से आतंकवादी हमले खत्म न होने तक यह संधि बहाल नहीं होगी। सिंधु नदी संधि बेसिन का लगभग 80 प्रतिशत पानी पाकिस्तान को आवंटित करती है, जिससे पाकिस्तान कृषित-सिंचाई समेत कई कार्य करता है।
