Share This Article रायपुर, 23 जून 2026/ ETrendingIndia / Somnath Swabhiman Sanskritik Yatra: 12 intellectuals from Dhamtari district depart, Mayor Ramu Rohra flags off the journey , भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक परंपराओं और राष्ट्रीय गौरव से जनसामान्य को जोडऩे के उद्देश्य से सोमवार को जिले में सोमनाथ स्वाभिमान सांस्कृतिक यात्रा का शुभारंभ किया गया। यात्रा के तहत जिले के चारों विकासखंडों से चयनित 12 प्रबुद्धजन, जिन्होंने संस्कृति और समाज के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है, गुजरात स्थित सोमनाथ धाम के दर्शन एवं सांस्कृतिक भ्रमण के लिए रवाना हुए। हरदिहा साहू परिसर में आयोजित कार्यक्रम में महापौर रामू रोहरा ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। उन्होंने कहा कि ऐसी यात्राएं हमारी सांस्कृतिक विरासत और आध्यात्मिक मूल्यों से जुड़ाव को मजबूत करने का माध्यम बनती हैं तथा नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति की गौरवशाली परंपराओं से परिचित कराती हैं। Share This Article Post navigation उज्जैन : मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री ने किया श्री महाकाल महालोक का भ्रमण और देखा लाइट एंड साउंड शो Amarnath Yatra : 3 जुलाई से शुरू होगी पवित्र अमरनाथ यात्रा…! बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए तैयारियां पूरी