Share This Article रायपुर, 02 सितंबर / ETrendingIndia / नेपाल में आई भयानक बाढ़ से मची तबाही के बाद लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है। इस मुश्किल घड़ी में सोनू सूद मसीहा बनकर उनकी मदद के लिए आगे आए और प्रभावित इलाकों को राहत सामग्री मुहैया करवा रहे हैं। अभिनेता अपनी सूद चैरिटी फाउंडेशन के तहत टीम के साथ वहां पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात की। उन्हें खाने-पीने सहित अन्य जरूरी सामान दिए और उनकी समस्या को समझने की कोशिश की। अभिनेता ने स्पष्ट किया कि वह नेपाल की मदद करने कुछ दिनों के लिए नहीं आए हैं, बल्कि आने वाले महीनों में भी जरूरतमंदों लोगों की सहायता करने की कोशिश जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि वह और उनकी टीम बाढ़ प्रभावित लोगों से बात करके यह समझने की कोशिश कर रही है कि उन्हें सबसे ज्यादा किस चीज की जरूरत है। उनकी कोशिश है कि बाढ़ में अपना सबकुछ खोने वाले लोगों की जिंदगी को दोबारा पटरी पर लाया जाए। अभिनेता ने कहा, “मुझे लगता है ये पूरा मंजर देखते हैं तो आपको पता होगा कि किस स्तर का प्रभाव आया होगा। जब लोगों के घर नहीं बचे तो उनके क्या हाल हुए हैं। सब लोगों को आगे आना चाहिए। दुनियाभर से जो लोग जहां पर भी हैं, आगे आएं और कृपया मदद करें।” आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के नवीनतम अपडेट के मुताबिक, इस तबाही से अब तक 1,093 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि करीब 4,000 लोग लापता हैं। Share This Article Post navigation ईरान का पलटवार : जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकाने पर मिसाइल हमला… 13 मिसाइलें दागने का दावा सिक्किम में नेपाल जैसी बाढ़ को लेकर अलर्ट जारी, 40 उच्च-जोखिम वाली हिमनदी झीलों पर नजर