Spain
Spain
Share This Article

रायपुर, 10 जुलाई 2026/ ETrendingIndia / “Fierce forest fire out of control in Almeria, Spain… 12 dead so far दक्षिणी यूरोप में जारी भीषण गर्मी के बीच स्पेन के अल्मेरिया में जंगल की आग ने भीषण रूप ले लिया है। इसमे अब तक 12 लोगों की मौत की खबर आई है।

आंदालूसिया की क्षेत्रीय सरकार ने बतााय कि दक्षिणपूर्वी प्रांत अल्मेरिया के लॉस गैलार्डोस में लगी जंगल की आग को बुझान के लिए 150 से अधिक दमकल वाहनों को लगाया गया है।

राष्ट्रपति कार्यालय, स्वास्थ्य और आपातकालीन मामलों के मंत्री एंटोनियो सैन्ज़ ने इसे सबसे विनाशकारी आग बताया है।

लॉस गैलार्डोस स्पेन के दक्षिणी क्षेत्र आंदालूसिया में अल्मेरिया प्रांत की एक नगर पालिका है। आग बेदार गांव के जंगलों में लगी है। यहां तापमान 40 डिग्री से अधिक है।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि आग बिजली के टूटे तार के कारण लगी और पत्ते सूखे पड़े होने के कारण जंगल वाले इलाके में फैल गई। इससे पहले, दक्षिणी फ्रांस में इस सप्ताह की शुरुआत में जंगल की आग बेकाबू हो गई थी।

आग की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि कुछ पीडि़तों के शव उन वाहनों के अंदर मिले जो आग की लपटों में घिर गए थे। स्पेन की सीमा के पास स्थित 24 से अधिक छोटे कस्बों और गांवों से 10,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाना पड़ा है और सड़कें बंद हैं।

भारी धुएं के कारण लोगों को सांस लेने में तकलीफ हो रही है, जिसमें कई लोग अस्पतालों में भर्ती हैं।
स्पेन में 1950 के बाद भीषण गर्मी पड़ रही है।

यहां जून में, दैनिक औसत तापमान अपने उच्चतम-स्तर पर है और अब तक का सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया है। कुछ हिस्सों में 42 डिग्री सेल्सियस तक तापमान का पूर्वानुमान था।

मई और जून की गर्मी ने भूमि के विशाल क्षेत्रों को सुखा दिया है। पिछले वर्ष स्पेन में रिकॉर्ड 9.71 लाख एकड़ क्षेत्र में आग लगी, जो 2006 और 2024 के बीच औसत से 6 गुना अधिक है।