Priyanka ChopraPriyanka Chopra
Share This Article

रायपुर, 14 अगस्त 2026/ ETrendingIndia / बॉलीवुड की बेहतरीन अदाकारा श्रीदेवी भले आज हमारे बीच न हों, लेकिन उनका जिक्र की लोगों की नजरों के सामने उनके तमाम लोकप्रिय किरदारों को ले आता है। 13 अगस्त को उनकी जयंती के अवसर पर जहां फैंस श्रीदेवी को याद कर रहे हैं, वहीं प्रियंका चोपड़ा ने श्रद्धांजलि देते हुए एक खास चीज सोशल मीडिया पर साझा की है। ये खास चीज कुछ और नहीं, बल्कि श्रीदेवी पर लिखी जा रही बायोग्राफी एम्प्रेस का कवर पेज है।

प्रियंका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर श्रीदेवी पर लिखी जा रही किताब की पहली झलक का अनावरण किया है, जिसे एम्प्रेस- द डेफिनिटिव बायोग्रॉफी ऑफ श्रीदेवी नाम दिया गया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, श्रीदेवी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। आप हमेशा याद की जाएंगी।
पोस्ट के आखिर में उन्होंने किताब का नाम जोड़ते हुए उन्होंने बताया कि एम्प्रेस जल्द आने वाली है।


उनकी स्टोरी को श्रीदेवी के पति और फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने भी इंस्टाग्राम पर री-शेयर किया है। धीरज यू कुमार द्वारा लिखित श्रीदेवी की बायोग्राफी एम्प्रेस का ऐलान साल 2023 में वेस्टलैंड बुक ने किया था।


इसमें अभिनेत्री के बचपन से लेकर फिल्म दुनिया के सफर और निजी जिंदगी के पहलुओं को शामिल करनेकी बात कही गई थी। खासतौर पर, 1980 से 1990 के दशक के बीच उन्होंने जिस तरह सिनेमा में अपनी पकड़ बनाई, ये जिक्र किताब में हो सकता है। बता दें, 54 वर्षीय श्रीदेवी का निधन 24 फरवरी, 2018 को दुबई में हुआ था।


Share This Article