रायपुर 11 दिसंबर 2025/ ETrendingIndia / Software Technology Parks of India (STPI) invites applications for various posts / STPI भर्ती 2025 आवेदन , सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया (STPI) मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (MeitY) के तहत एक प्रमुख S&T संस्थान है, जो IT/ITES इंडस्ट्री, इनोवेशन, R&D, स्टार्ट-अप्स, प्रोडक्ट /IP क्रिएशन को बढ़ावा देने में लगा हुआ है.
अभी सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया (STPI) के देश में अलग-अलग जगहों पर 68 केंद्र हैं. नीचे दी गई ग्रुप ‘A’ S&T, और ग्रुप ‘A’ S&T से नीचे की और नॉन-S&T रिक्तियों को भरने के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं.
रिक्तियों को अवशोषण और/या सीधी भर्ती के आधार पर भरने का प्रस्ताव है. अवशोषण और/या सीधी भर्ती के आधार पर की गई नियुक्तियां पद जॉइन करने की तारीख से दो साल के समय के लिए परिवीक्षा पर होंगी.
पदों के नाम एवं संख्या निम्नानुसार है-
1 मेंबर टेक्निकल स्टाफ- E1 (साइंटिस्ट B) – 5 पद
2 मेंबर टेक्निकल सपोर्ट स्टाफ (MTSS) ES-5- 2पद
3 प्रशासनिक अधिकारी(A-V)-3पद
4 असिस्टेंट(A-IV) – 3पद
5 मेंबर टेक्निकल सपोर्ट स्टाफ (MTSS) ES- IV- 2पद
6 मेंबर टेक्निकल सपोर्ट स्टाफ (MTSS) ES-III- 2पद
7 मेंबर टेक्निकल सपोर्ट स्टाफ (MTSS) ES-II- 2पद
8 असिस्टेंट(A-III)- 1 पद
9 सहायक(A-II)- 2 पद
10 असिस्टेंट(A-I) – 1 पद
11 ऑफिस असिस्टेंट (S -I)- 1पद
STPI भर्ती 2025 आवेदन , ऑनलाइन आवेदन मिलने की आखिरी तारीख, रोजगार समाचार में इस विज्ञापन के प्रकाशित होने के 45 दिनों के अंदर है. यह विज्ञापन रोजगार समाचार के 29 नवंबर- 5 दिसंबर 2025 के अंक में प्रकाशित हुआ है .
आवश्यक योग्यता और अनुभव, आवेदन कैसे करें, आवेदन शुल्क, सामान्य नियम व शर्तें, स्क्रीनिंग/चयन मानदंड, ऑनलाइन आवेदन जमा करने की शुरुआती तारीख, ऑनलाइन आवेदन मिलने की आखिरी आखिरी तारीख, लिखित परीक्षा का पाठ्यक्रम, परीक्षा केंद्र वगैरह की जानकारी के लिए उम्मीदवार सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया (STPI) की वेबसाइट www.stpi.in देख सकते हैं।
