रायपुर – 11 अप्रैल 2026 / ETrendingIndia / Itwari – Malda Town – Itwari Middle Summer Special Train / समर स्पेशल ट्रेन इतवारी मालदा , दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा ग्रीष्मकालीन में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु ट्रेन संख्या 08871/08872 (नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–मालदा टाउन–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी) के मध्य समर स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जा रहा है।
यह विशेष ट्रेन कुल 03-03 ट्रिप के लिए निर्धारित तिथियों पर चलाई जाएगी।
विवरण इस प्रकार है –
👉ट्रेन संख्या 08871 (नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–मालदा टाउन) समर स्पेशल दिनांक 19.04.2026, 20.04.2026 एवं 26.04.2026 को नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी स्टेशन से 00:30 बजे प्रस्थान कर गोंदिया आगमन 03:00 डोंगरगढ़ 05:13,राजनांदगांव 05:45 , दुर्ग 06:30, रायपुर 07:50, बिलासपुर 10:15, रायगढ़ 12:40, झारसुगुड़ा , राउरकेला,चक्रधरपुर , टाटानगर जंक्शन, खड़गपुर जंक्शन ,आन्दुल, डानकुनी ,बर्धमान जंक्शन ,बोलपुर (शांतिनिकेतन) , रांपुरहाट जंक्शन एवं न्यू फरक्का जंक्शन 06:33 होते हुए 08:00 बजे मालदा टाउन पहुंचेगी।
इसी प्रकार वापसी में ट्रेन संख्या 08872 (मालदा टाउन–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी) समर स्पेशल दिनांक 20.04.2026, 21.04.2026 एवं 27.04.2026 को मालदा टाउन से 12:55 बजे प्रस्थान कर न्यू फरक्का जंक्शन , रंपुरहाट, बोलपुर (शांतिनिकेतन), बर्धमान जंक्शन, डानकुनी ,आन्दुल, खड़गपुर , टाटानगर जंक्शन , चक्रधरपुर, राउरकेला,, झारसुगुड़ा , रायगढ़ , बिलासपुर 09:20 रायपुर 11:05, दुर्ग 12:10, राजनांदगांव 12:36, डोंगरगढ़ 13:05 एवं गोंदिया 14:10 होते हुए 17:00 बजे नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी स्टेशन पहुंचेगी।
कोच संरचना – दिव्यांग अनुकूल सह गार्ड – 2, सामान्य – 4, शयनयान -10, तृतीय श्रेणी वातानुकूलित – 4 सहित कुल 20 ICF कोच से संचालित होगी।
उक्त स्पेशल ट्रेन के समय-सारिणी और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।
