रायपुर 13 अप्रेल, 2026 / ETrendingIndia / Pune- Santragachi- Pune: Summer Special will pass through Chhattisgarh / समर स्पेशल ट्रेन पुणे सांतरागाछी , यात्रियों की सुविधा के लिए गाड़ी संख्या 01441/ 01442 पुणे- संतरागाछी -पुणे समर स्पेशल दिनांक 17 अप्रैल से 27 अप्रैल 2026 तक 02-02 फेरों के लिए चलाई जा रही है।
गाड़ी संख्या 01441 पुणे सांतरागाछी समर स्पेशल दिनांक 17 और 25 अप्रैल को 10:00 बजे पुणे से रवाना होकर मध्यवर्ती स्टेशनों पर होते हुए अगले दिन 02.05 बजे नागपुर, 04.08 बजे गोंदिया, 6:10 बजे दुर्ग, 6:50 बजे नागपुर, 8:45 बजे बिलासपुर, 12:40 बजे झारसुगुड़ा, राउरकेला, चक्रधरपुर, टाटानगर, खड़कपुर होते हुए 21:00 सांतरागाछी पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 01442 संतरागाछी – पुणे समर स्पेशल दिनांक 19 अप्रैल एवं 27 अप्रैल 2026 को सांतरागाछी से 15.45 बजे रवाना होकर मध्यवर्ती स्टेशनों से होते हुए 00.02 बजे झारसुगुड़ा, 4:10 बजे बिलासपुर ,6:10 बजे रायपुर, 7: 00 बजे दुर्ग, 9:15 बजे गोंदिया, 11:30 बजे नागपुर होते हुए अगले दिन 05:15 बजे पुणे पहुंचेगी।
विस्तृत जानकारी के लिए एनटीईएस, रेलवन ऐप , 139 की मदद ले सकते हैं।
