Share This Article रायपुर, 07 जून 2026/ Summer Special Train: Big gift from Railways…! Summer special train will run from Bilaspur to Bangalore…stopping at many stations including Raipur-Durg Summer Special Train : गर्मी की छुट्टियों और बढ़ती यात्री भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा बिलासपुर से बेंगलूरु छावनी के बीच एक तरफा समर स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया गया है। यह ट्रेन रायपुर, दुर्ग और गोंदिया समेत कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी। यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बिलासपुर और बेंगलूरु छावनी के मध्य एक तरफा एक फेरे के लिए समर स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 08263 बिलासपुर-बेंगलूरु छावनी समर स्पेशल ट्रेन 12 जून 2026 को बिलासपुर से रवाना होगी। इन स्टेशनों पर मिलेगा ठहराव इस स्पेशल ट्रेन का वाणिज्यिक ठहराव दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के प्रमुख स्टेशनों- बिलासपुर, भाटापारा, रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, डोंगरगढ़ और गोंदिया में दिया गया है। समय-सारिणी बिलासपुर प्रस्थान — दोपहर 2:00 बजे भाटापारा आगमन — 2:40 बजे रायपुर आगमन — 3:35 बजे दुर्ग आगमन — 4:25 बजे राजनांदगांव आगमन — 4:49 बजे डोंगरगढ़ आगमन — 5:12 बजे गोंदिया आगमन — 6:15 बजे बेंगलूरु छावनी आगमन — रात 8:00 बजे रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन की समय-सारिणी और ठहराव की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in पर जरूर जांच लें। Share This Article Post navigation Monsoon Travel : मानसून में घूमने के लिए भारत की 8 जन्नत जैसी जगहें…! बादल-झरने और हरियाली बना देंगे दीवाना IRCTC Tour Package : IRCTC का धमाकेदार श्रावण स्पेशल पैकेज…! बेहद कम खर्च में करें रामेश्वरम-मदुरै दर्शन…शानदार टूर पैकेज में फ्लाइट-होटल-भोजन सब शामिल…यहां देखें