Share This Article सूरत, 05 सितंबर। Sunday on Cycle 2026 : युवाओं को नशे से दूर रखने और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से फिट इंडिया के ‘संडे ऑन साइकिल’ अभियान का 89वां संस्करण 6 सितंबर को सूरत में आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ आह्वान से जुड़े राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत होगा। केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया साइकिलिंग कार्यक्रम का नेतृत्व करेंगे। फिटनेस के साथ नशा मुक्ति का संदेश इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे की आदतों से दूर रखते हुए उन्हें खेल, व्यायाम और फिटनेस से जोड़ना है। साइकिलिंग के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली, आत्मविश्वास और अनुशासन को बढ़ावा देने के साथ युवाओं तक नशा मुक्ति का संदेश पहुंचाया जाएगा। आयोजन में सामुदायिक भागीदारी के जरिए लोगों को स्वस्थ और नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित किया जाएगा। 100 सप्ताह तक चलेगा राष्ट्रव्यापी अभियान सूरत का यह कार्यक्रम ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ के तहत चल रहे 100 सप्ताह के राष्ट्रव्यापी जनभागीदारी अभियान का हिस्सा है। अभियान में खेल और सामुदायिक गतिविधियों को माध्यम बनाकर युवाओं के बीच नशे के दुष्प्रभावों को लेकर लगातार जागरूकता फैलाने का लक्ष्य रखा गया है। दिग्गज खिलाड़ी भी होंगे शामिल साइकिलिंग कार्यक्रम में गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष सांघवी के साथ पद्म श्री ओलंपियन अचंता शरथ कमल, अर्जुन पुरस्कार विजेता सरिता मोर, पहलवान शिवानी पवार और राष्ट्रमंडल पदक विजेता राहुल मान भी हिस्सा लेंगे। खिलाड़ियों की मौजूदगी से युवाओं को खेल और फिटनेस के प्रति प्रेरित करने का संदेश दिया जाएगा। सुबह 6 बजे मानगढ़ चौक से निकलेगी रैली ‘संडे ऑन साइकिल’ कार्यक्रम की शुरुआत 6 सितंबर की सुबह 6 बजे सरदार पटेल प्रतिमा, मानगढ़ चौक से होगी। साइकिल रैली निर्धारित मार्ग से मिनी बाजार और वराछा मेन रोड होते हुए सारथाना जू पहुंचेगी। आयोजन के जरिए सूरत में फिटनेस के साथ नशा मुक्ति और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश व्यापक स्तर पर पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। Share This Article Post navigation गुजरात में चांदीपुरा वायरस से 25 बच्चों की मौत, विशेषज्ञों को नहीं पता कैसे फैल रहा संक्रमण