Share This Article

रायपुर, 27 मई 2026 / ETrendingIndia / Swamitva scheme: 805 villagers get lease of property, Arang SDM hands over ownership of residential land on collector’s instructions / स्वामित्व योजना पट्टा वितरण , रायपुर जिले के आरंग विकासखंड के ग्राम पंचायत छतौना, दरबा, ग्राम खमतराई, करमा, कोसरंगी में स्वामित्व योजना के अंतर्गत कुल 805 हितग्राहियों को संपत्ति का पट्टा वितरित किया गया।

आरंग एसडीएम श्रीमती अभिलाषा पैंकरा ने ग्रामीणों को अधिकार अभिलेख प्रदान किए।

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार जिले में प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को चरणबद्ध तरीके से पट्टा प्रदान किया जा रहा है।

इस योजना से ग्रामीणों को उनकी आवासीय भूमि का मालिकाना हक मिल रहा है।

प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना का उद्देश्य ग्रामीण आबादी वाले क्षेत्रों में घरों के मालिकों को ‘अधिकार अभिलेख’ प्रदान करना है।

इसके तहत ड्रोन तकनीक से गांव की आबादी भूमि का सर्वे कर संपत्ति कार्ड तैयार किए जाते हैं। इस योजना से ग्रामीणों को संपत्ति पर कानूनी अधिकार मिलता है, जिससे वे बैंक से ऋण ले सकते हैं और संपत्ति संबंधी विवादों में कमी आती है।

यह योजना ग्रामीणों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

इस अवसर पर तहसीलदार श्री विनोद साहू, नयाब तहसीलदार सुश्री नीलम ठाकुर सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे।