रायपुर 27 मई 2026/ ETrendingIndia / Team watchdog campaign: surprise inspection at Dumratarai wholesale market, 25 kg banned single-use plastic seized, plastic garbage found in Daru furnace, challan of Rs 10-10 thousand / टीम प्रहरी अभियान , टीम प्रहरी अभियान अंतर्गत पुलिस कमिश्नर श्री संजीव शुक्ला और जिला कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार और नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री संबित मिश्रा के निर्देशानुसार आज डुमरतराई थोक मंडी क्षेत्र में जय अम्बे ट्रेडर्स दुकान का औचक निरीक्षण किया गया.
जनशिकायत स्थल पर सही पाई गई और लगभग 25 किलोग्राम प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक मिलने पर जप्त किया गया.
दुकान के संचालक शुभम कुमार सिन्हा पर भविष्य के लिये कड़ी कार्यवाही की चेतावनी देते हुए 10 हजार रूपये ई चालान किया गया.
इसी तरह देवपुरी दारू भट्टी के औचक निरीक्षण में गन्दगी और प्लास्टिक गार्बेज पाए जाने पर देवपुरी दारू भट्टी पर 10 हजार रूपये ई चालान करते हुए भविष्य के लिए चेतावनी दी गई.
यह कार्रवाई नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉ तृप्ति पाणीग्रही के मार्गनिर्देशन और जोन 2 जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री रवि लवनिया, जोन 5 जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री संदीप वर्मा, जोन 6 जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री अदिव्य हजारी, जोन 10 जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री अमित बेहरा की उपस्थिति में नगर निगम स्वास्थ्य विभाग और निगम मुख्यालय नगर निवेश विभाग उड़न दस्ता टीम की उपस्थिति में की गई.
